अब नहीं मिलेगा मुफ्त का राशन, कार्ड से कट जायेंगे लाखों लोगों के नाम, सामने आया ये मामला….।

रायपुर : प्रदेश में लाखों लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। लेकिन अब आपकी एक लापरवाही से इस योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। वहीं अब तो सरकार ने तारीख भी तय कर दिया है। 1 नवंबर से लाखों लोगों को फ्री में राशन मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि सरकार ने समय भी दिया है। इससे पहले अगर राशन कार्ड का नवीनीकरण हो जाएगा तो योजना का लाभ अगले 5 साल तक मिलता रहेगा, नहीं तो बंद हो जायेगा।

आपकी जानकारी के लिये बता दें प्रदेश में राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। वहीं अब तो 31 अक्टूबर तक राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ा दी है। वहीं अब तक राज्य के 4.65 लाख लोगों का राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं हुआ है। नवीनीकरण की प्रक्रिया 25 जनवरी को शुरू हुई थी और इसमें कुल 76,83,426 कार्डधारक शामिल हैं।

अब तक इनमें से 96.29% कार्डधारकों ने अपना सत्यापन पूरा कर लिया है। अकेले रायपुर जिले में 6,02,329 कार्डधारक हैं। इनमें से 86,194 ने अभी तक नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, इन सबका नवीनीकरण बाकी है। सत्यापन दर के मामले में ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्रों से पीछे हैं। रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में नवीनीकरण के लिए 3,14,416 आवेदन आए हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 2,01,754 आवेदन आए हैं।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

प्रदेश सरकार इस सख्त कार्यवाही के मूड में है। कहा कि जिन राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं आए हैं, उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। राज्य में कुल 77,00,092 राशन कार्ड हैं और इनमें से अकेले रायपुर में 6,01,996 हैं। नवीनीकरण आवेदन की कुल दर राज्य भर में 96.29% और रायपुर में 94.76% है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय ने राशनकार्ड नवीनीकरण कराने की अंतिम तिथि में फिर बढ़ोतरी कर दी है। छूटे हुए हितग्राही अब 31 अक्टूबर तक राशनकार्ड का नवीनीकरण कराने ई-केवाईसी करा पाएंगे। फिर भी तय तारीख में राशनकार्ड नवीनीकरण कराने से चूक गए तो फ्री में राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसके बाद सरकारी राशन नहीं मिल पायेगा।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण 2024 स्टेटस कैसे चेक करें? :

लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

– अपने एंड्रॉइड फोन पर ऊपर बताए गए ऐप को इंस्टॉल करें।
– ऐप खोलें और अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
– ऐप मेनू में “check status” या समान विकल्प देखें।
– विकल्प पर क्लिक करें और आपको अपना आवेदन संख्या जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
– आवश्यक जानकारी जमा करें और ऐप आपके CG राशन कार्ड नवीनीकरण की वर्तमान स्थिति प्रदर्शित करेगा।