राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से नाबालिग की बर्बरता से पिटाई का मामला सामने आया है, इस मामले में खुद नाबालिग ने पुलिस को फ़ोन कर मदद मांगी थी। मामले में सामने आया है कि नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया हुआ था। जहां पर उसे पकड़े जाने के बाद उसे थाना ले जाया गया। थाने में पुलिस वालों ने किशोर को बेरहमी से पीटा और बेहोश होने पर उसे थाने के बाहर फेंक दिया, इस घटना के बाद परिजनों ने आक्रोश जताया है।
दरअसल यह पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। रसमड़ा निवासी एक नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने कुमर्रा छुरिया गया हुआ था। नाबालिग की गर्लफ्रेंड अपनी दादी के साथ रहती है। दादी की गैर-मौजूदगी में किशोर गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा था। उसी समय उसकी दादी घर पर पहुंच जाती है, वहीँ मामले में आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट जाती है। जिसके बाद दादी के डर से दोनों ने घर में अपने आप को बंद कर लिया था। इसके बाद दोनों ने 112 डायल में कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम पहुंचने के बाद दरवाजा खोलकर दोनों बाहर आए। इसके बाद नाबालिग को थाना ले जाया गया।
नाबालिग को बेहोश होने तक पीटा
घटना को लेकर किशोर के भाई मनीष चक्रधारी ने बताया कि मेरे भाई के साथ पुलिस वालों ने मारपीट की है खबर मिली है। थाने के सामने ही आईटीबीपी का एक कैम्प भी है। आईटीबीपी के जवान ने भाई के जेब से मोबाईल निकालकर हमे कॉल किया। जब हम थाना पहुंचे तो वह बाहर में बेहोश पड़ा हुआ था। नाबालिग के भाई का आरोप है कि थाने में किशोर को बेरहमी से पीटा गया और बेहोश होने पर उसे थाने के बाहर फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन छुरिया पहुंचे और इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मामले में बताया गया की युवक रसमड़ा का रहने वाला है, नाबालिग की हालत देखने के बाद परिजनों ने अंजोरा पुलिस चौकी में इस मामले की शिकायत की है। इस मामले की जांच डोंगरगढ़ के एसडीओपी आशीष कुंजाम कर रहे है, जिसको लेकर उन्होंने छुरिया ठाने के सीसीटीवी फुटेज को जाँच कर कार्यवाही की बात कही है। एसएसपी राहुल देव शर्मा ने भी जांचकर कार्यवाही की बात कही है।



