रेत का अवैध उत्खनन, रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्यवाही ठन्डे बस्ते में, बैराज के अस्तित्व पर खतरा।

शिवरीनारायण : बांधों में भी बैराजों की तरह ही गेट होते हैं, लेकिन अंतर यह है कि बांधों में बाढ़ और रिसाव को रोकने के लिए गेट और जलद्वार सबसे ऊपर होते हैं। बैराज में ऊपर से नीचे तक नदी के तल तक गेट होते हैं। इससे भंडारण की अधिक क्षमता और पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। वहीँ शिबरीनारायण के बैराज के अस्तित्व पर अब खतरा मंडरा रहा है। यहाँ रेत का अवैध उत्खनन अपने चरम पर है, महानदी का जलस्तर कम होते ही रेत माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। रेत के अवैध कारोबार में लगे माफिया बेखौफ उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। इन्होने करोड़ों की लागत से बने बैराज को भी नहीं छोड़ा हैं। लगातार रेत के उत्खनन से बैराज के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है।

यदि समय रहते अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित बैराज का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। अवैध उत्खनन के लिए माफियाओं ने तरीका भी बदल दिया गया हैं। वे लगातार रेत का उत्खनन कर रहे है। पहले जेसीबी और चैन माउंटेन मशीन की सहायता से उत्खनन कर हाइवा के माध्यम से परिवहन किया जाता था। लेकिन अब ट्रैक्टर के माध्यम से उत्खनन के बाद परिवहन किया जा रहा है। महानदी के तट पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रेक्टर रेत का उत्खनन करते नजर आ जाते हैं। यहाँ से लगातार रेत को ले जाया जा रहा है।

प्रतिदिन कर रहे है बेखौफ उत्खनन :

शिवरीनारायण में रेत घाट के लिए अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। वहीँ महानदी के भोगहापारा घाट का ठेका खत्म हुए एक साल से ज्यादा समय बीत गया है। इसके बावजूद यहां प्रतिदिन बेखौफ उत्खनन कार्य किया जा रहा है। हालात यह है कि तड़के सुबह से लेकर देर रात तक सैकड़ों ट्रिप रेत का उत्खनन कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक यहां के रेत घाट से प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रैक्टरों के माध्यम से 500 ट्रिप से ज्यादा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। यही कारण है कि अब महानदी पूरी तरह से बेजान नजर आने लगी है। महानदी के हालात बिलकुल सूखे हुये है।

अधिकारियों की उदासीनता :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

अवैध उत्खनन के बाद माफिया मनमानी कीमतों पर रेत का विक्रय कर लाखो रुपयों की काली कमाई कर रहें हैं। सुबह से लेकर देर रात तक रेत से ओवर लोड ट्रैक्टर नगर की सड़को पर फर्राटे भर रहे हैं। जिससे सड़क पर ट्रैक्टरों से पानी के साथ रेत भी बहकर गिर रही है। सड़क पर फैले रेत के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, परिवहन करने वाले नियमानुसार रेत का परिवहन नहीं कर रहे है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता के कारण रेत माफिया प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कार्य को अंजाम दे रहे है। विभागीय कार्यवाही नहीं हो रही है।

शासन को राजस्व का हो रहा नुकसान :

महानदी में अभी तक किसी भी घाट को ना तो खनिज विभाग से अनुमति मिली है और ना ही पर्यावरण विभाग से मंजूरी मिली है। इसके बाद भी शिवरीनारायण के महानदी से रोजाना सैकड़ो ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन बिना रायल्टी हो रहा है। जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। रेत के अवैध खनन को रोकने में अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।मनमानी कीमत पर बेची जा रही रेत माफियाओं द्वारा लगातार रेत का अवैध उत्खनन कर मनमानी कीमत में रेत की बिक्री की जा रही हैं। रेत माफिया अवैध रेत बेचकर रोजाना लाखों रुपये कमा रहे हैं। इसके बाद भी इनके विरूद्ध कार्यवाही का नहीं होना अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा हैं। रोज बेतहाशा रेत का दोहन खुलेआम हो रहा है।

ट्रैक्टर वाहनों द्वारा महानदी से लगातार अवैध रेत उत्खनन करने का मामला संज्ञान में आया है। खनिज विभाग की टीम के साथ जल्द कार्यवाही जायेगी। : अविनाश चौहान तहसीलदार, शिवरीनारायण

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/