स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर की राहुल गाँधी के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग।

जयपुर (राजस्थान) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर भाजपा जमकर आक्रामक मोड में है। चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पत्र लिखा है। इस पत्र में सीपी जोशी ने राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। सांसद सीपी जोशी ने राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों को अपनी मांग का आधार बनाया है। कई बार राहुल गाँधी विदेशों में जाकर देश की बुराई करते है।

इधर,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द किए जाने की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस पत्र के बाद सियासत के पारे में जमकर उबाल जारी है। इधर, जोशी के पत्र लिखने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जोशी पर जवाबी हमला करते हुए उन्हें चापलूस बताया है।

राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग :

कई बार राहुल गाँधी के विदेश दौरों को लेकर सवाल उठते रहे है। वहीँ अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान के बाद सियासत गर्माई हुई है। भाजपा नेता उन पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द किए जाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द किए जाने के लिए तीन कारण बताएं हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन तीन कारणों पर विचार करने के बाद राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द किया जाना चाहिए। ये पहला मामला नहीं जब राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बवाल ना मचा हो।

जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को गिनाएं यह तीन कारण :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मामले को लेकर पासपोर्ट को रद्द किए जाने के मामले में सीपी जोशी ने राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल की मंशा देश में अस्थिरता और अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की है। उन्होंने स्वार्थवश और विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देशहित को ताक में रख दिया है। वहीँ इस बारे में जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को यह तीन प्रमुख कारण गिनाएं।

1. विदेश की धरती पर राहुल गांधी के दिए बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर सही नहीं है।
2. राहुल गांधी के बयान राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्ध तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के दायरे में आते हैं, जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाता है।
3. राहुल के बयानों से देश की आंतरिक स्थिरता और सीमाओं की सुरक्षा के अलावा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि वे नेता विपक्ष पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/