घर घुसकर की खौफनाक हत्या और फिर हो गये फरार, मामला यहाँ का….।

रायगढ़ : राज्य में बदमाशों के हौसले बुलंद है, लगातार हत्या की घटनायें सामने आ रही है, ऐसे रायगढ़ शहर के जूटमिल क्षेत्र से सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया (गंधरी पुलिया) के समीप रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। हत्या वारदात की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले से पर्दा हटाने पुलिस जांच में जुट गई है।

मामले में सामने आया है कि रमेश उर्फ बब्बू तिवारी जो घर के पीछे रेलवे ट्रैक पर रहता है, वो घर पर अकेले रहता था। मृतक की पत्नी की मौत पूर्व में हो चुकी है। आज सुब​ह काम करने वाली बाई जब घर पर आई तो घर बंद था। फिर वह बार-बार कॉल करने लगी। पर कोई जवाब नही आया। जिसके बाद उसे संदेह हुआ। वहीँ बब्बू तिवारी का कॉल जा रहा था। पर कोई जवाब नही आने से वह सकते में आ गई। अनहोनी के आशंका को लेकर उसने आस-पास के लोगों सूचना दी। अन्दर से घर बंद था। अंदर झाँक कर देखने पर खून के छीटे दिखाई दे रहे थे, जिससे वह घबरा गई।

मृतक ब्याज में रकम देने का काम करता था :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बब्बू तिवारी लोगों को ब्याज में रकम दिया करता था। हो सकता है रकम को लेकर कुछ विवाद हुआ हो और अज्ञात आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी हो, कौन उसकी हत्या कर सकता है, यह जांच का विषय है। घटना के बाद धीरे-धीरे यहाँ भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी और फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले से पर्दा हटाने पुलिस जांच में जुट गई है। खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौजूद है। आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से शहर में सनसनी फ़ैल गई है।