रायपुर : राजधानी में लगातार चाकूबाजी की घटनायें सामने आ रही है, जिसको लेकर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, राजधानी में घातक सामान लगातार भारी मात्रा में पहुँच रहे है। ऑनलाईन साइट पर लोगों के साथ बदमाशों को अपनी हर जरूरत की चीज एक ही प्लेटफार्म पर मिल जा रही है। राजधानी में आए दिन होने वाली चाकूबाजी की घटना में इस्तेमाल ज्यादातर चाकू ऑनलाईन साइट से खरीदे जाने की बात सामने आई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर एएसपी सिटी लखन पटले ने फ्लिपकार्ट, अमेजन सहित अन्य ऑनलाईन साईट को चाकू, पंच तथा पिस्टल की शक्ल में लाइटर मंगाने वालों की जानकारी उपलब्ध कराने पत्र जारी किया है। जिसको लेकर इन्होने कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई है।
अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिये चाकू सहित अन्य घातक किस्म के हथियार खरीदने सीधे दुकान जाने के बजाय ऑनलाईन आर्डर देकर मंगवा रहे हैं। ऑनलाईन के माध्यम से चाकू सहित अन्य घातक हथियारों की लगातार डिलीवरी होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस अफसरों ने ऑनलाईन चाकू सहित अन्य घातक हथियार डिलीवरी करने वाले ऑनलाईन साइट को नोटिस जारी किया है। अफसरों ने संबंधित ऑनलाईन साइट जो अपने ग्राहकों को चाकू सहित अन्य हथियार जिसमें पिस्टल के आकार में लाइटर भी शामिल है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन साईटों पर कई ऐसे सामान उपलब्ध हैं जो बदमाशों के लिये सहूलियत बन गई है।
कीमत इतनी कि हर बदमाश इतना खरीद सकता है :
ऑनलाईन साइट पर मिलने वाले अलग-अलग किस्म के जिसमें बटनदार चाकू भी शामिल हैं, महज दो से तीन सौ रुपए में उपलब्ध है। लाईटर पिस्टल की कीमत पांच सौ से दो हजार रुपए में उपलब्ध है। कीमत कम होने की वजह से भी बदमाश ऑनलाईन प्लेटफार्म से चाकू मंगा रहे हैं। पंच की कीमत ऑनलाईन में महज डेढ़ से दो सौ रुपए है। इन घातक सामानों से बदमाश आये दिन राजधानी में किसी ना किसी घटना को लगातार अंजाम दे रहे है।
कार्यवाही के बाद बंद हो गई थी डिलीवरी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पिछले वर्ष पुलिस ने ऑनलाईन चाकू मंगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर दो हजार से ज्यादा चाकू की जब्ती की थी। साथ ही पुलिस ने ऑनलाईन बिजनेस साईट को चाकू मंगाने वालों की जानकारी देने निर्देश दिए थे। इसके बाद फ्लिपकार्ट में ऑनलाईन चाकू की डिलीवरी बंद कर दी थी। कुछ माह के बाद फ्लिपकार्ट वापस ऑनलाईन चाकू का आर्डर लेना शुरू कर दिया है। अब बदमाश फिर से इन सामानों को मागवा रहे है।
असली भी नकली लगे :
बदमाशों के कब्जे से देशी कट्टा तथा पिस्टल जब्ती होना आम बात है। देशी कट्टा तथा पिस्टल मंगाने की स्थिति में मुखबिरी होने का डर रहता है, बदमाश कभी भी पकड़े जा सकते हैं। इसीलिए बदमाश असली की जगह पिस्टल की शक्ल में गैस लाईटर आर्डर कर मंगवा रहे हैं। बदमाश लाईटर को पिस्टल बताकर धमकाने के साथ अपनी बिरादरी में खौफ पैदा करने का काम करते हैं। वो लोग इसी से लोगों को धमकाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
अमेजन जानकारी देने से बच रहा :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
एएसपी सिटी लखन पटले के मुताबिक जिन ऑनलाईन कंपनियों को चाकू मंगाने वालों की जानकारी देने नोटिस जारी किया गया है, उनमें से ज्यादातर ऑनलाईन कंपनियों ने जानकारी साझा कर दी है। अमेजन ने अब तक जानकारी साझा नहीं की है, इस वजह से पिछले दिनों अमेजन के तीन गोदाम तथा ऑफिस में छापे की कार्यवाही की गई है। अफसरों के अनुसार चाकू मंगाने वालों की जानकारी नहीं देने वाली ऑनलाईन कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी :
एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि, ऑनलाईन कंपनी से लोग घरेलू उपयोग करने के लिए किचन चाकू मंगाते हैं, इसके साथ ही कई ऐसे अपराधिक तत्व के लोग हैं, जो अपराध करने के उद्देश्य से ऑनलाईन चाकू मंगा रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी। राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रहा है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



