पेंड्रा : बेकाबू वाहनों से लगातार दुर्घटनाएँ हो रही है, वहीँ एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पेंड्रा में बाईक सवार युवकों को साइड से टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है, वह बच गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात निजी फाईनेंस कंपनी में काम करने वाले फाईनेंस मैनेजर और उनका साथी बाईक से पेंड्रा के अमरपुर से अपना काम निपटाकर वापस पेंड्रा आ रहे थे। उसी दौरान पेंड्रा अमरपुर मुख्यमार्ग पर लल्लू ढाबा के पास पीछे तेज रफ्तार आ रहे कोयले से भरे ट्रेलर ने बाईक को साइड से टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में बाईक चला रहे शख्स की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाईक पर पीछे बैठा युवक टक्कर लगने से सड़क से दूर जा गिरा और हेलमेट पहने होने के चलते वह बाल बाल बच गया। उसे मामूली चोट ही आई है। जिसके बाद आसपास के लोग उन दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हादसे में मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के कोतमा के बदरा के रहने वाले श्रीकांत पांडेय के रूप में हुई है, जिसने 20 दिन पहले ही पेंड्रा स्थित बजाज फाईनेंस कंपनी में फाइनेंस मैनेजर के रूप में जॉइनिंग की थी। घटना की सूचना पर पेंड्रा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है तो घटना के बाद से ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार हुए है उसकी तलाश की जा रही है। सड़कों पर लगातार हादसे होने खबरें सामने आ रही है, जो कि काफी चिंताजनक है।



