पुजारी के साथ ठगी करने वाली दो बहनें पुलिस की गिरफ्त में, सामने आया ये मामला….।

रायपुर : दो बहनों द्वारा एक पुजारी से लाखों रूपये की ठगी कर दी गई है, मामले में सामने आया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सरकारी मंदिर में पुजारी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठग लिया गया है, इस घटना को दो बहनें ने अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार डूमरतालाब के कंचन विहार निवासी अजीत कुमार मिश्रा पूजा-पाठ का काम करते हैं। उसी कॉलोनी में खाना बनाने वाली पूनम निहाल और संजना निहाल से उनकी मुलाकात हुई थी, जिससे उनकी बातचीत होती रहती थी। इस दौरान दोनों महिलाओं ने उन्हें बताया कि दिल्ली और रायपुर एम्स के मंदिर में पुजारी की नियुक्ति होना है।

इसमें 90 हजार रुपए का वेतन मिलेगा। यह सुनकर अजीत कुमार मिश्रा सरकारी नौकरी के लालच में पड़ गया। महिलाओं ने एम्स में उनकी पहचान होने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के एवज में 11 लाख 16 हजार रुपए लिया, लेकिन अजीत को पुजारी की नौकरी नहीं लगवाई। इसके बाद अजीत ने अपने पैसे वापस मांगे। महिलाओं ने रकम देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत पर आमानाका पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये पहला मामला नहीं है, जहाँ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया गया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y