बिलासपुर : न्यायधानी से एक झकझोरने वाली खबर सामने है, जिसने सोचने को मजबूर कर दिया की एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को आखिर इस उम्र में अपनी पत्नी की हत्या क्यूँ करनी पड़ी, जिसने जीवनभर उसका साथ निभाया? मामला इस प्रकार है रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध ने बुधवार की रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह तक उसने कमरे का दरवाजा भी नहीं खोला था। सुबह बेटे ने आवाज लगाई तो अंदर से ही पत्नी की हत्या की बात बोलकर पुलिस को बुलाने कहा। पुलिस के पहुंचने पर उसने कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को हिरासत में ले लिया है। पंचनामा करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर कोई उचित कारण सामने नहीं आया है।
मामले में सामने आया है कि बुधवार की रात घासीदास और उनकी पत्नी पुनीता (55) ने साथ में भोजन किया। भोजन के बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। इधर उनका बेटा कृष्ण और बहू भोजन के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह कृष्ण कुमार जब जागे तो उनके पिता का कमरा बंद था। उनकी मां पुनीता रोज सुबह जल्दी जाग जाती थी। देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर कृष्ण कुमार ने बाहर से आवाज लगाई। तब घासीदास ने अपनी पत्नी की हत्या कर देने की बात कही। उसने अपने बेटे को पुलिस बुलाने के लिये कहा। बेटे ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वृद्ध ने इन्कार कर दिया। आखिरकार बेटे ने अपनी मां की हत्या की जानकारी पुलिस को दी।
इस बात की जानकारी मिलने पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह वृद्ध को समझाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद वृद्ध को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। इधर गांव वालों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वृद्ध ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है, जो कि लोगों के गले नहीं उतर रही है।
बाजू के कमरे में सो रहे बेटा-बहू को नहीं लगी भनक :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम कर्रा गांव पहुंच गई, यहाँ काफी लोगों का जमावड़ा लग गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में कृष्ण कुमार ने बताया कि भोजन के बाद वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कमरे में सो रहे थे। बाजू के ही कमरे में उनकी मां और पिता सो रहे थे। रात को मां और पिता के बीच क्या हुआ उन्हें पता नहीं चला। सुबह जब वे जागे तो उनकी मां की हत्या हो चुकी थी। पिता ने शव के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया था। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
वृद्ध ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, रातभर बैठा रहा शव के पास :
रतनपुर क्षेत्र के कर्रा में रहने वाले घासीदास यादव 75 वर्ष ने अपनी पत्नी पुनीता 55 वर्ष की बुधवार की रात गला दबाहर हत्या कर दी। वह रातभर अपने कमरे में पत्नी के शव के साथ रहा। सुबह उसने खिड़की से अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। साथ ही उसने पुलिस को बुलाने कहा। पुलिस के वहां पहुंचने के बाद वृद्ध ने दरवाजा खोला। पुलिस ने हत्या के आरोपी वृद्ध को हिरासत में लेकर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस वृद्ध से हत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है। बेटा कृष्ण कुमार यादव ड्राइवर है।
घटना को लेकर सामजिक स्तर पर उठ रहे है सवाल :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
- जीवन भर दोनों के बीच कई बार झगड़े हुये होंगे, आज ऐसा अचानक क्या हो गया कि हत्या करनी पड़ गई?
- क्या बुजुर्ग की बढ़ती के आधार पर उसके जाने के बाद उसकी पत्नि का क्या होगा, क्या उसे यह चिंता थी?
- इकलौते बेटे बहु का व्यवहार क्या सही नहीं था?
- घर के खर्च चलाने में कोई दिक्कत थी?
- अगर कोई विवाद पहले से चल रहा था तो बुजुर्ग ने उसका समाधान करने का प्रयास क्यूँ नहीं किया?
- क्या घर में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी?
घटना को लेकर पुलिस बुजुर्ग से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।



