शाजापुर (म.प्र.) : शाजापुर में दो मुस्लिम पक्षों के बीच बड़े स्तर पर हिंसा हुई है। इस मामले में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के मक्सी क्षेत्र में मुस्लिम समाज के ही 2 गुट आपस में जमकर भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कई राउंड गोलियां भी चली हैं। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली से पुलिस को सख्त आदेश जारी किए हैं। इस मामले बड़ा बवाल मचा है, जमकर पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है।
क्यों हुआ बवाल? :
घटना में सामने आया है कि शाजापुर के मक्सी में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा था। यहाँ एक गुट ने भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़े समीर मेव नाम के युवक को उसी के घर में घुसकर जमकर मारा पीटा, जिसके बाद मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में बुरी तरह भिड़ गए। फायरिंग में एक युवक की मौत गई है जबकि 6 लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है। यहाँ काफी बवाल मचा था, जिसके बाद क्षेत्र में जमकर माहौल ख़राब है।
CM मोहन यादव ने ली जानकारी :
शाजापुर जिले के मक्सी में दो पक्षों के बीच विवाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना के संबंध में दिल्ली से फोन पर उज्जैन आईजी और कमिश्नर से ली जानकारी ली है। सीएम के निर्देश पर उज्जैन आईजी और कमिश्नर ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज पर पुलिस की नजर है। घटनास्थल के आस-पास भीड़ ना जमा होने के भी निर्देश दिए गए हैं। दो पक्षों के इस उपद्रव के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए बाजार बंद रहे हैं। साथ ही स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई। प्रशासन ने 28 सितंबर तक के लिए क्षेत्र में धारा 163 लगा दी है। इलाके में चार जिलों की पुलिस फोर्स समेत उज्जैन संभाग की पुलिस फोर्स भी तैनात है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और विवाद के वायरल वीडियो के आधार पर कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



