फर्जी SBI बैंक खोलकर दे दी लोगों को नौकरी, जब असली बैंक वाले पहुंचे तो….।

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से फर्जी बैंक खोलने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसके शिकार सैकड़ों लोग हुए हैं। आप जानकर यह सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है क्या। सक्ती के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपोरा गांव में फर्जी ब्रांच खुलासा है। यह ब्रांच वैभवी कॉम्प्लेक्स में खुला है। साथ ही कुछ स्थानीय लोगों को नौकरी भी दे दी है। इस मामले का खुलासा होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जानकारी सामने आई है कि सक्ती जिले के छपोरा गांव में भारतीय स्टेट बैंक की फर्जी शाखा खोलकर आधा दर्जन को नौकरी दे दी गई है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब सप्ताह भर से चल रहे इस नई शाखा की जानकारी बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए तत्काल इसकी जानकारी ली। मामले में प्रारंभिक तौर पर रायपुर और कोरबा के तीन लोगों का नाम सामने आ रहा है, जिनके खिलाफ फर्जी शाखा खोलकर एसबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया जा रहा है। 

सक्ती जिले में पिछले सप्ताह भर से भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा खुलने की जानकारी पुलिस टीम को मिली थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने बैंक अधिकारियों से इसकी तहकीकात की। इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी भी निरीक्षण करने पहुंचे। बताया जाता है कि भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी छपोरा पहुंचे तो वहां स्टेट बैंक की तर्ज पर इस नई शाखा को संचालित होते देखा, जिससे वो हैरान हुये। इस दौरान उन्होंने भीतर जाकर काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारियों से पूछताछ की तो वहां के मैनेजर नहीं पहुंचे है और कर्मचारियों से पूछताछ पर उनकी नियुक्ति संबंधी जो जानकारी मिली उससे बैंक के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। वहां पुलिस को देखते ही कथित बैंक मैनेजर फरार हो गया।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधि लोगों से जानकारी ली गई। तत्पश्चात बैंक अधिकारियों से इस संबंध में मिली शिकायत व प्रावधान संबंधी जानकारी लेकर कार्यवाही शुरु की गई। पुलिस के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में प्रारंभिक तौर पर तीन आरोपियों के नाम सामने आए है, जिनमें से प्रमुख सरगना रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दो लोग कोरबा के है। बहरहाल इस मामले में पुलिस फर्जीवाड़े का अपराध दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।

आवेदन मंगाकर कर्मचारी नियुक्त :

फर्जी तरीके से संचालित हो रहे एसबीआई शाखा छपोरा में आधा दर्जन कर्मचारी पिछले सात दिनों से काम कर रहे थे। उन्होंने पूछताछ पर उन्होंने कि छपोरा में एसबीआई की शाखा खुलने और भर्ती संबंधी जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन पत्र जमा किया था, जिसके आधार पर उनका चयन हुआ था। इस दौरान उन्हें बैंकिंग कार्य का प्रशिक्षण देने और विधिवत काम करने की बात कही गई थी।

खाता खुलवाने पहुंचे लोग तो हुई शंका :

ग्रामीणों के मुताबिक, छपोरा में एसबीआई की नई शाखा खुलने की जानकारी हुई तो वे उत्सुकता के साथ वहां खाता खुलवाने पहुंचे। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अभी सर्वर चालू नहीं हुआ है इसलिए खाता नहीं खुलेगा। बैंक के कामकाज संबंधी जानकारी ली तो उस पर भी स्टाफ द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। इसके अलावा वहां के कामकाज देखकर भी लोगों को शंका हुई, जिस पर उन्होंने स्टेट बैंक के अधिकारियों से इसकी चर्चा की, जिस पर वे यहां जांच करने पहुंचे और यह मामला उजागर हुआ।

कर रहे अपराध पंजीबद्ध :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि, छपोरा में एसबीआई की नई शाखा खुलने और उसके फर्जी होने की आशंका बीटग्रुप में जाहिर की गई थी। बैंक अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने जांच किया तो फर्जी बैंक शाखा खोलने और फर्जी तरीके से नौकरी देने का मामला सामने आ रहा है। तीन लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर रहे है। इसके अलावा मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, इस खुलासे के बाद एसबीआई के अधिकारी हैरान हैं। पुलिस की टीम फरार मैनेजर की तलाश में जुटी है। साथ ही यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने इस नाम पर लोगों से कितने की ठगी है। एसबीआई के अधिकारियों का कहना है कि जब भी कोई नया ब्रांच खुलता है तो शहर में मेन ब्रांच को इसकी सूचना होती है। साथ ही भर्ती एसबीआई की तरफ से होती है। इसके साथ ही पुलिस ने फर्जी ब्रांच से सारा समान जब्त कर लिया है। जब्त कंप्यूटर से कुछ नया सुराग मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस शाखा में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। कई लोगों ने यहां रकम भी जमा किए थे।