अमित शाह के बयान के बाद अवैध बांग्लादेशी राडार पर, पोर्न स्टार रिया बार्डे मुंबई में गिरफ्तार, राज कुंद्रा से भी कनेक्शन आया सामने।

मुंबई : धीरे – धीरे अवैध प्रवासियों पर सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है, अब बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बार्डे उर्फ आरोही को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, ऐसे ही कई बांग्लादेशी भारत घुमने आने के नाम पर वापस नहीं लौट रहे है, इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में लगभग डेढ़ करोड़ अवैध बांग्लादेशी है और लगभग 40 लाख रोहिंग्या। वहीँ इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसे मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर उल्हासनगर से दबोचा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक बांग्लादेशी परिवार अम्बरनाथ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा है, जिसकी जांच में रिया बार्डे और उसके परिवार के बारे में जानकारी मिली है। बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड की एक रैली में बांग्लादेशी घुसपैठियों को उल्टा लटकाकर बाहर करने की बात कही थी। 

अमरावती के एक शख्स ने तैयार किए थे फर्जी दस्तावेज :

खबरों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि अमरावती के एक आदमी ने रिया और तीन अन्य लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे, जिससे उन्हें भारत में अवैध रूप से ठहरने में मदद मिली। रिया और चार अन्य लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14(A) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य चार लोगों की तलाश कर रही है जो इस मामले में आरोपी हैं। देशभर कई लोग 2000 रूपये से लेकर 20,000 में अवैध प्रवासियों को सभी प्रकार के दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाकर दे रहे है, जिसमें सबसे ज्यादा लोकतंत्र के लिये हानिकारक वोटर आई डी, आधार कार्ड, राशन , पैन कार्ड, फर्जी पासपोर्ट सहित विभिन्न दस्तावेज पैकेज के रूप में बनाकर दे रहे है।

रिया की बहन और भाई की तलाश में छापेमारी जारी :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

– रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया के माता-पिता कतर में रह रहे हैं और पुलिस उनके रिश्तेदारों की भी जांच कर रही है, जिन्होंने संभवतः फर्जी पासपोर्ट बनाने में मदद की हो। पुलिस रिया की बहन, रितु उर्फ मोनी शेख और उसके भाई रियाज शेख की भी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, रिया की मां रूबी शेख, जो एक बांग्लादेशी नागरिक हैं, ने अमरावती के अरविंद बार्डे से शादी की थी और उसने खुद को पश्चिम बंगाल की निवासी के रूप में पेश किया था। बाद में रूबी ने नाम बदलकर अंजलि रख लिया और परिवार अवैध रूप से भारत में रहने लगा।

रिया बार्डे के परिवार के खिलाफ कई धाराओं में FIR :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पोर्न एक्ट्रेस रिया बार्डे और उसके परिवार के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेजों का उपयोग) और 34 (एक समान मकसद) के तहत गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।
वहीँ इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, रिया बार्डे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में भी काम कर चुकी है। वह कई अन्य फिल्मों में भी नजर आई है। रिया बार्डे एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के साथ भी काम कर चुकी हैं। इससे पहले भी रिया को वेश्यावृत्ति (सेक्स रैकेट) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। यह एक पोर्न स्टार है। ऐसे ही कई मामले देशभर में लगातार चल रहे है, जिस पर अब अमित शाह के बयान के बाद गाज गिरना तय है। वहीँ जब NRC की बात सामने आई थी तो कई अवैध बांग्लादेशी अपना बोरिया बिस्तर बांधकर लौटने लगे थे।