बारिश का प्रभाव कम, गर्मी में बढ़ोत्तरी, अब ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : आमतौर पर पर मध्य भारत में मानसून 15 जून के आसपास सक्रिय होता है और 15 अक्टूबर को लौट जाता है, अब जहाँ देश के अन्य हिस्सों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मानसून की वापसी हो रही है, तो वहीँ शनिवार से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है, बारिश का मौसम अब अपने अंतिम चरण पर है। अब अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

साथ ही बारिश थमने केबाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दो अक्टूबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे दक्षिण और मध्य क्षेत्र के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक कुसमी में 210 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान रायपुर में तथा सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। अब इसके बाद कुछ दिनों में हल्की ठण्ड शुरू होने की सम्भावना है।

बना हुआ है ये सिस्टम :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

  • मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से उत्तर पश्चिम बिहार तक दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी और 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के बीच बनी हुई है।
  • मानसून वापसी की रेखा अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, फिरोजपुर, सिरसा, चुरू, से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में कुछ-कुछ जगहों पर ही हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

ठण्ड का मौसम अब सिकुड़कर कम हो गया है, कड़कड़ाटी ठण्ड दिसंबर और जनवरी में ही पड़ने की सम्भावना है, बाकी समय हल्की और माध्यम ठण्ड का मौसम जारी रहेगा।