तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के विवाद के बाद अब अयोध्या क प्रसाद को लेकर बड़ी खबर….।

अयोध्या (उ.प्र.) : आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में मिलावट का मामले के लेकर देशभर के मंदिर अलर्ट पर है, अब सभी मंदिरों में प्रसाद की जांच की जा रही है, वहीँ इस मामले में अब अयोध्या से भी बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे जा रहे इलायची दाने के नमूने जांच के लिए झांसी की एक सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। मामले में सामने आया है कि राम जन्मभूमि मंदिर में प्रसाद के रूप में वितरित किए जा रहे इलायची दाने के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जमा किए गए हैं और उन्हें झांसी की एक सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। सहायक खाद्य आयुक्त ने यह जानकारी दी है। 

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी का सामने आया बयान :

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया, ‘औसतन, हर दिन पवित्र प्रसाद के रूप में इलायची दाने के 80 हजार पैकेट वितरित किए जाते हैं। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह ने कहा कि एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत के बाद हैदरगंज में उस स्थान से नमूने खरीदे गए, जहां इलायची दाने का प्रसाद तैयार किया जाता है। इन नमूनों को व्यापक परीक्षण और मूल्यांकन के लिए झांसी राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है।’ यहाँ इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा, इसके परिणाम क्या होंगे, यह जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।

क्या है तिरुपति प्रसाद विवाद? :

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी की मिलावट करने का आरोप लगाया था, जिसमें मछली का तेल, गाय और सुवर की चर्बी की पुष्टि किये जाने के बाद हड़कम्प मच गया था। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया था।

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

देश के सबसे अमीर मंदिर का प्रबंधन करने वाले बोर्ड ने शुक्रवार को खुलासा किया था कि उसे गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में घटिया गुणवत्ता के घी और पशु चर्बी की मिलावट का पता चला है। लड्डू में पशु चर्बी की मिलावट का दावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया था। इस मुद्दे को लेकर पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इसे ध्यान भटकाने की राजनीति और मनगढ़ंत कहानी बताया था, बाद में उन्होंने 11 दिन तक पश्चाताप करने की बात कही।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

राम मंदिर में किसी भक्त द्वारा प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता है, बल्कि राम भक्तों को इलायची दाने को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। राम मंदिर में पेड़ा या रबड़ी का जो भोग लगता है, उसे सेवादार और पुजारी द्वारा तैयार किया जाता है।