रायपुर : मामला बालोद के जय ट्रेडर्स से जुदा हुआ है। मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें रायपुर शहर में मोपेड, ऑटो और कार में लाखों टन सीमेंट का परिवहन किया गया है, इस मामले को सुनने के बाद समझ पाना ही बड़ा मुश्किल है।राजधानी में सीमेंट कंपनी नुवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड ने बोगस बिलिंग कर प्रदेशभर में अपने डीलरों को कई टन सीमेंट का परिवहन किया है। इसके लिए बाकायदा मोपेड, ऑटो, कार के साथ ही ब्लैक लिस्टेड और अनफिट वाहनों (कंडम वाहन) का उपयोग किया गया है। साथ ही माल भेजे जाने वाले दस्तावेजों में बकायदा इसका उल्लेख भी किया गया है।
अधिकृत विक्रेताओं के पास सीमेंट की डिलीवरी समय पर नहीं करने पर कई बार कंपनी में शिकायत भी की गई। लेकिन, हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता था। इसके चलते अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद डीलरों ने दोबारा ऑर्डर नहीं दिया। साथ ही एडवांस में जमा की गई सीमेंट की रकम लौटाने को कहा। इस दौरान गोलमोल जबाव देने पर डीलरों को संदेह हुआ। इसके संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह खेल गुजरात की सीमेंट कंपनी द्वारा पिछले 25 सालों से किया जा रहा था। डीलरों की रकम कंपनी के पास एडवांस जमा करवाकर माल भेजने की बात कही गई।
फजीवाड़ा करने मैग्नेटों मॉल में दफ्तर खोला :
माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY
फर्जीवाड़ा करने के लिए रायपुर के मैग्नेटो मॉल में कंपनी का दफ्तर खोला गया था। वहीं अपने सीमेंट का प्रचार-प्रसार करने के लिए एजेंटों के माध्यम से दुकानदारों से संपर्क किया जाता था। डीलरशिप लेने पर आकर्षक कमीशन देने का वादा कर एडवांस राशि जमा करने पर डीलरशिप दी जाती थी, जबकि सीमेंट की बुकिंग कराने के बाद डिलीवरी में हेरीफेरी होती थी।दस्तावेजों में पूरा माल भेजना बताया जाता था। साथ ही जीएसटी चोरी करने के लिए कागजों में बकायदा इसकी बिलिंग होती थी। जबकि इसी में कंपनी बड़ा घालमेल करती थी।
कारोबारी ने लिखित शिकायत की :
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
बालोद के जय ट्रेडर्स की संचालिका मोनिका जैन ने वर्ष 2020-21 में 122968 बोरी और 2021- 22 में 88337 बोरी सीमेंट खरीदने के लिए 20 लाख रुपए कंपनी में एडवांस जमा कराया था, लेकिन उसे आर्डर के अनुरूप सीमेंट नहीं भेजा गया। फरवरी 2022में एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने के बाद भी फर्म को 7820 बोरा सीमेंट नहीं भेजा गया। उल्टे एडवांस भुगतान की राशि को समायोजित कर लिया गया, जिससे जय ट्रेडर्स का पैसा डूब गया। वहीँ इसके संबंध में पूछताछ करने पर कंपनी के अधिकारियों ने सीमेंट के बैग की डिलीवरी करना बताया।



