मदिरा प्रेमियों के लिये ख़ास खबर, चार दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : आज गम है चलो दो घूंट लगा लेते है, आज ख़ुशी का माहौल है, चलो आज दो घूंट लगा लेते है, आज तबियत कुछ ठीक नहीं है, चलो दो घूंट लगा लेते है, ऐसे ही मदिरा प्रेमियों के लिए यह खबर काम की है। राज्य सरकार के आदेशानुसार, अक्टूबर महीने में चार प्रमुख त्यौहारों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सबसे पहले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी/लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, और 31 अक्टूबर को दीवाली के अवसर पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

नवंबर में दो दिन शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह दिन सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी, जो सिक्ख समुदाय के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के इस आदेश का उद्देश्य सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना है। ऐसे ही कई महत्वपूर्ण त्यौहारों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबन्ध रहता है।

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY