राजधानी में खुलेंगी नई राशन दुकानें, हितग्राहियों को मिलेगा ये फायदा….।

रायपुर : राशन दुकानों के अनियमित संचालन से हितग्राही परेशान रहते है उन्हें कई बार दुकानों के चक्कर काटने पड़ते है, फिर जब राशन आ जाता है, तो भीड़ इतनी होती है कि लाईन लगना भी मुश्किल हो जाता है। अब राजधानी रायपुर में राशन कार्ड धारकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से खाद्यान्न मिल सके, इसके लिए खाद्य विभाग 55 और नई दुकानें खोलने जा रहा है। इन दुकानों को खोलने के पीछे विभाग की मंशा है कि प्रत्येक दुकान में पंजीकृत कार्ड धारकों  की संख्या 5 सौ से अधिक न हो। शहर में संचालित ऐसी कई दुकानें हैं, जहां अभी भी एक हजार से अधिक पंजीकृत कार्ड धारक हैं। इसके कारण इन दुकानों में अभी भी हितग्राहियों की भीड़ लग रही है, जिसके कारण हितग्राही लगातार परेशान भी हो रहे है। इसे देखते हुए विभाग अब 55 और नई दुकानें खोलने जा रहा है, ताकि दुकानों में पंजीकृत कार्ड धारकों की संख्या का अनुपात बराबर रहे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार,  नगर निगम रायपुर क्षेत्र में 55 नई राशन दुकान खोलने के लिए अनुमोदन प्रस्ताव को स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके साथ ही अब जल्द ही इन दुकानों को आबंटन के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे। आवेदन देने के लिए निर्धारित अवधि तय की जायेगी। तय अवधि के दौरान आवेदनों के दस्तावेजों का परीक्षण के बाद दुकानें आबंटित की जाएंगी। नई दुकानें कौन-कौन से वार्ड में खुलेंगी, इसका भी निर्धारण कर लिया गया है। इसके तहत 29 वार्डों में ये दुकानें खोली जानी हैं। जिसका लाभ हितग्राहियों को मिलेगा, नई दुकानें खुलने से कुछ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

पहले से 228 दुकान संचालित :

शहर में पहले से 228 राशन दुकानें संचालित है। इनमें से 98 दुकानों को पिछले वर्ष जुलाई माह में खोला गया था। अब और 55 नई दुकानें खुलने के बाद इसकी संख्या 283 पहुंच जायेगी। जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि,  कलेक्टर की मंशा है कि हितग्राहियों को राशन लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 55 नई राशन दुकान खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन दुकानों के लिए आवेदन जल्द मंगाए जाएंगे। आवेदन आने के बाद उनको जांचकर स्वीकृति दी जायेगी।

नई दुकानें इन वाडों में खुलेंगी :

चलते हुये चलते हुये भक्त आते है, माता के दरबार में दुःख भूल जाते है : https://www.youtube.com/watch?v=KloC5tU4kkQ

वार्ड क्र. संख्यावार्ड क्र.संख्या   
22301
41271
51322
72362
131424
164431
172441
182463
201471
वार्ड क्र. संख्या 
502
522
551
602
614
642
651
662
672
682
692

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti