बिलासपुर : न्यायधानी के श्रीकांत वर्मा मार्ग में रहने वाली 56 साल की एक महिला फेसबुक पर आत्महत्या का वीडियो बनाया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले महिला ने एक पड़ोसी व उनकी पत्नी, डॉक्टर, अधिवक्ता, पुजारी व उसके बेटे समेत अन्य लोगों पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला है कि बिलासपुर जिले में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पोस्ट में लिखा है कि, महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने करने जा रही हूं। फेसबुक पोस्ट को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
दरअसल यह पूरा मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। मृतका महिला का नाम प्रियंका सिंह है, वह मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 12 बजे महिला ने फेसबुक पर लाईव आकर उसने फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फेसबुक पर महिला ने जैसे ही लाइव किया कई लोगों ने इसे देख लिया था। कमेंट कर महिला को रोकने की कोशिश की। साथ ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
फंदे पर लटका मिला शव :
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
घटना की सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 साल की बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तुरंत महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है।
फेसबुक लाइव आकर की आत्महत्या :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
प्रियंका सिंह ने मौत से पहले फेसबुक पोस्ट में बताया कि, मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी, डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा,विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं। बताया गया है कि घटना के दौरान उनकी 22 साल की बेटी भी घर पर मौजूद थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस :
चलते हुये चलते हुये भक्त आते है, माता के दरबार में दुःख भूल जाते है : https://www.youtube.com/watch?v=KloC5tU4kkQ
मृतका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, पप्पू यादव उनसे लगातार 4 सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतारकर उसे अश्लील इशारे किया करता था। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्चित है पप्पू यादव, दर्ज हैं कई मामले :
माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY
महिला प्रियंका सिंह की आत्महत्या के मामले में एक संदेही पप्पू यादव पर तारबाहर थाने में मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले वह मैग्नेटो माल के सामने संचालित अन्ना डोसा के संचालक को धमकाने के लिए तलवार लेकर पहुंच गया। इसी तरह कुछ साल पहले माल के आसपास रहने वाले दंत रोग चिकित्सक समीर मिश्रा को भी पप्पू यादव ने प्रताड़ित किया था। आखिरकार चिकित्सक ने परेशान होकर मोहल्ला ही छोड़ दिया। चिकित्सक ने प्रताड़ना की शिकायत तारबाहर थाने में की थी। इधर महिला का वीडियो सामने आने के बाद पुराने मामलों की भी चर्चा चल रही है। बताया गया है कि पप्पू यादव एक छंटा हुआ बदमाश है।
वीडियो की जानकारी मिलते ही भागती पहुंची पुलिस :
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
तारबाहर टीआइ जेपी गुप्ता ने बताया कि फेसबुक पर आत्महत्या के पहले महिला ने एक लाइव वीडियो किया था। इसे देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची। महिला के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसे किसी तरह तोड़ा गया। तब तक महिला की मौत हो गई थी। फिर भी पुलिस ने महिला को उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीडियो में बताया मोहल्ले में रहने वाले संदेहियों का घर :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
महिला ने एक वीडियो मोहल्ले का भी बनाया है। इसमें उसने मुख्य मार्ग का जिक्र किया है। इसका वीडियो भी बनाया है। इसके बाद महिला पैदल चलते हुए वीडियो बना रही थी। इसमें उसने साईं मंदिर और उसके पुजारी का जिक्र किया। इसके बाद वह जिस पप्पू यादव का जिक्र अपने सुसाइड नोट में किया है उसका घर वीडियो पर दिखा रही है। महिला ने इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस को संदेही नहीं मिले हैं। इसके कारण पुलिस उनसे कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। बताया जाता है कि संदेही भूमिगत हो गए हैं।



