वोट ना मिलने से मुखिया ने उखाड़ दी गाँव की सड़क, यहाँ का है ये हैरान करने वाला मामला….।

जहानाबाद (बिहार) : लगातार विकास होने के बावजूद बिहार के हालात वहीँ के वहीँ नजर आते है, लगातार कई पूलें लोकार्पण से पहले ही ढह गई है, वहीँ अब बिहार के जहानाबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर खेतों के बीच बनी सड़क में जुताई करता दिखाई दे रहा है। धान की लहलहाती फसल भी वीडियो में दिख रही है। ऐसे में जुताई का तो सवाल ही नहीं है और सड़क की जुताई तो किसी भी मौसम में समझ से परे होगी। दरअसल वीडियो में दिख रहा ट्रैक्टर गांव के पूर्व मुखिया का है, जो इस बात से नाराज हैं कि गांव के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। अब वह उनकी सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। मुखिया इस बात के बाद काफी नाराज है।

जहानाबाद में पूर्व मुखिया ने दबंगई दिखाते हुए गांव की सड़क पर ट्रैक्टर से हल चलाकर सड़क तोड़ दी। इससे कई गांव का आवागमन बाधित हो गया है, जिससे लोगों के लिये परेशानी खड़ी हो गई है। सड़क टूटने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिख रहा है। रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मिलकर गुहार लगाई है। 

चुनाव हारे तो तोड़ी सड़क :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

यह मामला सदर प्रखंड क्षेत्र के नौरू पंचायत के सिवल बीघा गांव है। दरअसल पूर्व मुखिया छोटन यादव 20 वर्षों तक नौरू पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। सरपंच रहने के दौरान उन्होंने पंचायत में किसी तरह का कोई विकास का कार्य नही किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बार के पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया छोटन यादव को वोट नहीं दिए और उन्हें भारी मतों से हार झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान मुखिया पीसीसी सड़क बना रहा था, जिससे नाराज होकर पूर्व मुखिया छोटन यादव और उसके समर्थकों ने ट्रैक्टर से हल चलाकर सड़क को तोड़ दी। उसकी दबंगई से क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है।

मुखिया का दावा – निजी जमीन पर बनी है सड़क :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में पूर्व मुखिया को वोट नहीं दिया तो गुस्से में आकर वे सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। पहले से  बनी सोलिंग को भी ट्रैक्टर से तोड़ दिया गया है। खास बात यह है कि सोलिंग खुद पूर्व मुखिया ने ही बनवाई थी। इसके टूटने से तीन गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। विरोध करने पर मारपीट करने लगते है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने बताया कि यह मामला सामने आया है। पूर्व मुखिया का कहना है कि उनकी निजी जमीन में सड़क बनाई जा रही थी। सीओ जांच कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि अगर जमीन निजी है तो छोटन यादव मुखिया रहते समय उस जमीन पर पूर्व में सोलिंग कैसे कराया था ? फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। लेकिन अब गाँव वासियों के लिये आवागमन की दिक्कत खड़ी हो गई है।