रायपुर : महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर सभ्य समाज की चिंता लगातार बढ़ रही है, बदमाश और अपराधी किसी के परिवार की महिला के साथ कौन सी दर्दनाक घटना को कब अंजाम दे देते, इसी डर में आम आदमी लगातार जी रहा है। माताएँ बहनें कहीं ना कहीं पर अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं तो इस पर चिंतन करते करते पूज्य संतों से महात्मा जन से दरबार में चर्चा कर उनके मार्गदर्शन के अनुसार कुछ संस्थाओं ने संपर्क किया और यह आत्म रक्षा शिविर की चर्चा की गई, उनसे कहा गया कि हम कुछ लोग पूर्ण रूप से तन ,मन, धन से हिंदूवादी आदर्श स्वर्गीय लालचंद क्षत्री जी की स्मृति में यह आयोजन करवाना चाहते हूँ, क्योकि उन्होंने समाज हित व्यापार हित के लिये अपने प्राणो की आहुति दे दी उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए, उसी आदर्श और आवश्यकता को देखते हुये बढ़ते क़दम संस्था द्वारा विचार विमर्श करते हुए इस आयोजन की आपसी सहमति बनी और विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन करने में सहमत हुये।
यह आयोजन हिंदूवादी आदर्श स्वर्गीय लालचंद क्षत्री जी की स्मृति में बढ़ते क़दम -विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल -दुर्गा वाहिनी ने साथ मिलकर शुरू किया है और प्रथम दिवस पर ही हमारी मातृ शक्ति माताएँ बहने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगी एक दिन में ही यह आयोजन बहुत भव्य हो गया। इस कार्यक्रम 7 वर्ष की बालिका से लेकर 57 वर्ष की गृहणी ने भी दंड चलाकर प्रशिक्षण लिया पहले दिन से ही इतना उत्साह देखते बनता है। अभी तो यह शिविर भव्य रूप लेता दिख रहा 22/10/2024 तक चलेगा तो सभी से निवेदन है ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचे और इस आयोजन का लाभ लें और आत्म रक्षा से अपना जीवन निडर भय मुक्त बनाएँ इसमें दुर्गा वाहिनी की बहनों की देख-रेख में सुरक्षित शिक्षा दी जा रही है। सभी लाभ लें इस आयोजन को कराने के लिये विभिन्न विभिन्न जगह से कॉल भी आ रहे है इस सेवा कार्य में हम सदैव आपके साथ है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिये संपर्क करें : 9827184845 विजय क्षत्री , 8344890000 बढ़ते कदम, शिविर का समय रहेगा सुबह 7:30 से 9:30 शाम को 5 बजे से 7 बजे तक। यदि किसी भी संस्था अथवा निजी तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन करवाना हो तो वह विजय क्षत्री से सम्पर्क करके आयोजन करवा सकता है, उसे पूर्ण सहयोग मिलेगा।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
हिंदूवादी आदर्श स्वर्गीय लालचंद क्षत्री जी कि स्मृति में मै चाहता हूँ कि महिलायें अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारों को लेकर लड़ने में खुद सक्षम बने, वे अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से लड़ें, अपने अंदर साहस जगायें, जिस हेतु यह आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। : विजय क्षत्री (विहिप)



