रायपुर : झारखंड-छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, वसूली जैसे 50 से ज्यादा संगीन अपराध कर चुके अपराधी को वीआईपी जैसी सुरक्षा। इसी के चलते कोर्ट में उसका कॉनफिडेंस भी दिखा। एक सवाल के जवाब में गैंगस्टर अमन साव का कहना है कि क्या करें गलती हो गई। अब उसे सुधारेंगे। उसे अपने अपराधों की लम्बी लिस्ट को लेकर भी कोई पछतावा नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सीबीआई स्पेशल मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने अमन साहू को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
इस दौरान पूछताछ के समय अमन साहू के वकील की उपस्थिति की भी अनुमति दी गई है। अब रायपुर पुलिस कुख्यात गैंगस्टर से आगे की पूछताछ करेगी, जिसके तहत उसकी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। अपराधी अमन को झारखंड और रायपुर पुलिस के 30 से ज्यादा हथियारबंद जवानों की सुरक्षा दी गई थी। उसे रविवार को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया है। कोर्ट में पेश करते ही उसे पुलिस रिमांड से बचाने आठ-दस वकीलों की फौज खड़ी हो गई।
अमन साहू पर रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोलीबारी कराने का आरोप है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने गैंग की एक महिला सदस्य समेत 12 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके बचाव में झारखंड के वकील ने ऑनलाइन दलीलें पेश की।
झारखंड में अमन के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामले :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
अमन के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन झारखंड के अलग-अलग कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होती है। इसके साथ ही वह हार्डकोर अपराधी है। इस लिहाज से गिरिडीह जेल प्रशासन अमन की पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर अमन को प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचती है।
यह है पूरी घटना :
तेलीबांधा थाने के पास स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर 13 जुलाई 2024 को करीब 11 बजे पल्सर बाइक सवार दो शूटरों ने दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में फायरिंग की थी,, इस शूट आउट से राजधानी में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर कार में बैठे कारोबारी के ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर ऑफिस के अंदर भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग में 2 से 3 राउंड गोली चलाई। घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की। वहीं, गोली चलाने वाले युवकों की बाइक JH 01 DL 4692 को तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद किया गया।
कई मामले खुलने की उम्मीद :
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
रायपुर सहित राज्य के अन्य शहरों में पिछले कुछ सालों से अपराधी अमन साहू का गैंग सक्रिय है। कोरबा और रायपुर में वसूली के लिए कई फायरिंग करवा चुका है। गंज क्षेत्र में इसके गुर्गे एक व्यापारी की हत्या के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों को पकड़ लिया था।
पूछताछ में उसने अमन के इशारे पर वारदात करने आने का खुलासा किया था। गंज पुलिस ने अमन के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। इस के बाद अमन ने जुलाई में पीआरए ग्रुप के प्रहलाद अग्रवाल से वसूली के लिए उनके ऑफिस में फायरिंग कराई थी। इससे पहले शंकरनगर और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में कोयला कारोबारी के सीए के फ्लैट में भी फायरिंग हुई थी। इसमें भी इसी गिरोह का हाथ माना जा रहा है।
अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
गोलीकांड मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने झारखंड और पंजाब में स्पेशल टीम गठित कर कार्यवाही की। इस कार्यवाही में पुलिस ने दोनों राज्यों से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अमन लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। बाद में दोनों गैंग में विवाद होने के बाद अलग-अलग काम करने की भी बातें सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने उसे गंज थाने मामले में रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाला खुलासा होगा।



