आसिफ कुरैशी ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया में की वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

रायगढ़ : जिले में एक फेसबुक फ्रेंड के द्वारा युवती का इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आज आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी (24) को जैजेपुर सक्ती को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती के भाई ने 18 अक्टूबर को कोतरारोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 17 अक्टूबर को उसकी बहन की सगाई तय हुई थी। अगले दिन एक परिचित युवक ने उन्हें बताया कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई हैं।

उक्त जानकारी पर जब परिवार के सदस्यों ने इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि यह फेक आईडी युवती के नाम से बनाई गई थी, जिस फर्जी पर अकाउंट पर उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है, और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

इस तरह हुई आरोपी की पहचान :

परिजनों की शिकायत के बाद कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पीड़िता का बयान लिया गया और आरोपी के खिलाफ धारा 77,79 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ कुरैशी, निवासी किरोड़ीमल नगर के रूप में हुई, जिसका आखिरी लोकेशन रायपुर में पाया गया। फेक आईडी को जांच में रखा गया था। इस घटना से परिवार वालों को काफी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा।

जैजेपुर में पकड़ाया आरोपी :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

आरोपी को पकड़ने के लिये कोतरा रोड पुलिस ने दो टीमें गठित की थी। जिसमें एक टीम को रायपुर भेजा गया था, जबकि दूसरी टीम आरोपी के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने में लगी रही। आरोपी युवक मोहम्मद आफिस कुरैशी जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने जैजेपुर में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, आरोपी ने बचने की काफी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बदनाम करने की देता था धमकी :

एक अन्य जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी ने युवती के पास शादी का प्रस्ताव भी रखा था जिसे युवती के अलावा उसके परिजनों ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपी युवती को बदनाम करने की धमकी भी देता था। इसी बीच आरोपी को पता चला कि युवती की कहीं और सगाई तय होनी वाली है। जिसके बाद आरोपी युवक ने बदला लेने की नियत से सोशल मीडिया अकाउंट युवती की फोटो निकालकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील रूप फोटो को पोस्ट कर दिया था। मामले को लेकर आरोपी युवक मोहम्मद आसिफ कुरैशी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 8 साल पहले फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से उसकी दोस्ती हुई थी।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

17 अक्टूबर जब उसे युवती की सगाई की सूचना मिली, तब उसने बदला लेने की भावना से 18 अक्तूबर को युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी युवक के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जब्त कर लिया है और आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मोबाईल फोन की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी के खिलाफ सबूत भी जुटाये जा रहे है। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने राहत की साँस ली।