रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके भाई का पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। यह विवाद इतना बढ़ा कि, उनके बड़े भाई और MCU के पूर्व कुलपति जगदीश उपासने ने उन्हें सड़क पर ही भीड़ के सामने थप्पड़ जड़ दिया। बताया जाता है कि, सच्चिदानंद उपासने ने शटर का ताला तोड़ा था, जिसके बाद उनके बड़े भाई ने डकैती करने का आरोप लगाते हुए, उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
मकान से जुड़ा हुआ है विवाद :
यह पूरी घटना 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सच्चिदानंद उपासने और जगदीश उपासने रजनी ताई के बेटे हैं। रजनी ताई का नाता RSS से रहा है और वह रायपुर की पूर्व विधायक भी रही हैं, वह काफी लोकप्रिय थी। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हरचंद राय पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में इनका मकान है। इसी मकान से जुड़ा हुआ विवाद बताया जाता है। यह मकान रजनी ताई के नाम पर बताया जा रहा है।
सच्चिदानंद उपासने पर उनके भाई ने डकैती डालने का लगाया आरोप :
बीते दो ढाई साल से यहां सच्चिदानंद उपासने नहीं रहते हैं। उन्होंने दूसरा मकान प्रोफेसर कॉलोनी में बना लिया है और वहीं स्थानांतरित हो गए है, लेकिन उनका ऑफिस अब भी यहीं है। इसी ऑफिस में वह परिवार के लोगों को बिना बताए ताला तोड़कर सामान निकलवा रहे थे। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ है। सच्चिदानंद उपासने के बड़े भाई जगदीश उपासने देश के सीनियर पत्रकार हैं। उन्होंने सच्चिदानंद उपासने को थप्पड़ जड़ने के बाद घर पर डकैती डालने का आरोप लगाया है। जगदीश उपासने ने उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सच्चिदानंद उपासने ने कांग्रेस के साथ मिलकर बदनाम करने का लगाया आरोप :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
इस पूरे मामले पर सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि, उनके भाई जगदीश उपासने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दोस्त हैं और वे कांग्रेसियों के साथ मिलकर भाजपा को बदनाम करने की साजिश में लगे हुए हैं। उन्होंने मुझे 2 थप्पड़ मारे हैं, लेकिन मैं उनके खिलाफ थाने नहीं जाऊंगा, क्योंकि, ये हमारे परिवार का मामला है। वे पहले भी अपने छोटे भाई को भी पीट चुके हैं। इस मामले में सच्चिदानंद उपासने ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से मना किया है, वो खुद भी वकील है।
जगदीश उपासने ने पोस्ट कर दी जानकारी :
इस घटनाक्रम को लेकर जगदीश उपासने ने कहा कि, ये घर हमारी आई का है और मेरे भाई सच्चिदानंद उपासने पहले यहीं रहते थे। बीते कुछ समय से वो यहां नहीं रहते हैं और दूसरी जगह बंगला बनवा लिया है। तभी अचानक से वो 8-10 लोगों को लेकर आए और शटर का ताला तुड़वाकर सामान निकलवाने लगे। इसे पहले वे ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करते थे। मैंने उसे कहा कि, तुम अपने ही घर में इस तरह ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो, चाबी ले सकते थे। अपनी मां से मिल सकते थे। तुमने तीन साल से बूढ़ी मां को देखा तक नहीं है। जिसके बाद यह विवाद हो गया। राजनैतिक गलियारों में इस घटना की लगातार चर्चा हो रही है।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



