पेंड्रा : नशे के सौदागरों का कारोबार कितना बड़ा है वो इससे समझ आ रहा है, कि पुलिस की लगातार कार्यवाहियों में लगातार नशे का सामान बड़ी मात्रा में पकड़ाता जा रहा है, ऐसे अब फिर से छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भांडा फोड़ हुआ है। पुलिस ने लग्जरी स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा तस्करी कर रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 34 किलो गांजा के साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो वाहन को जब्त किया गया है।
राज्यभर की पुलिस इन पर लगातार शिकंजा कस रही है, उसी तारतम्य में गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस भी गांजा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पेंड्रा थाना क्षेत्र के धनपुर ग्राम के पास गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रानी तालाब के पास घेराबंदी कर उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को धर दबोचा। मामले में पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार सहित 34 किलो गांजा और पायलटिंग में लगे एक बोलेरो वाहन को जब्त किया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
गांजा तस्करी करते हुये पकड़े गए सभी तस्कर होमेन्द्र सिंह, काशेखर कुमार पालऔर रामेश्वर अहिरवार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस प्रकरण में अवैध गांजा परिवहन करने वालों और सहयोगियों की शिनाख्ती कर सभी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। छत्तीसगढ़ से लगे हुये क्षेत्रों में गांजे के खेत होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें मध्यप्रदेश तक गांजे की तस्करी हो रही है।



