रायपुर : नागपुर से आये हुये कुछ चोरों ने एटीएम मशीन में चोरी को अंजाम देने का कम दिया था उनका तरीका बड़ा ही हैरानी भरा था, जिन्हें राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, ये लोग मशीन से पैसा निकालते हुये मशीन को बंद कर देते थे। राजधानी में अब भी ऐसे शातिर चोर भी घूम रहे हैं, जो एटीएम मशीन से भी पैसा निकालकर ले जा रहे हैं। चोरों ने सरस्वती नगर आमानाका और कबीर नगर क्षेत्र में एटीएम मशीन से रकम निकालने की कोशिश की है। सरस्वती नगर के एटीएम मशीन से 1600 रुपए से ज्यादा रकम निकालने में सफल भी रहे। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी गेट के पास स्थित एसबीआई एटीएम बूथ में 22 अक्टूबर की शाम 7.30 से 9 बजे के बीच अज्ञात युवकों ने प्रवेश किया और नगद का शटर तोड़कर मशीन से नोट निकालने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद एटीएम मशीन मेटेंनेंस करने वाली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे। कर्मचारियों ने सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी मशीन से 1600 रुपए से अधिक निकाल चुके हैं।
कई एटीएम से छेड़छाड़ :
यूनिवर्सिटी गेट के एटीएम मशीन की तरह ही श्रीराम चौक महोबा बाजार और हीरापुर के गनपत चौक के एटीएम मशीन से भी पैसे निकालने की कोशिश की गई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आधा दर्जन एटीएम मशीनों से पैसे निकालने की कोशिश की गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस ने उन संदेही युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले भी आजाद चौक और गंज क्षेत्र की एटीएम बूथों से रकम निकालने की कोशिश हो चुकी है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
पुलिस के अनुसार जब कोई ग्राहक एटीएम मशीन से रकम निकालने जाता है, तो वह आहरण के लिए प्रक्रिया पूरी करता है। अपना पासवर्ड भी डाल देता है, लेकिन आखिरी कमांड पूरी नहीं होती है। ये लोग बटन जाम करके, नगद निकलने वाले शटर में छेड़छाड़ कर देते थे। इससे ग्राहक का पैसा निकलता था। इसके बाद वह दूसरी जगह चले जाता है। उसी दौरान आरोपी आहरण की प्रक्रिया पूरी करके रकम निकाल लेते थे।



