सोने चांदी में बड़ी गिरावट, मांग होने के बाद भी दामों में बड़ी कमी।

नई दिल्ली : त्यौहारी सीजन और बाजारों में भारी मांग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सोना 100 से 110 रुपए तक महंगा हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 79,580 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,950 रु. है। गोल्ड रेट 23 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह बेहतर मौका है।

चांदी दो दिन में 6000 रुपए लुढ़की :

दिल्ली और मुंबई में चांदी के भाव में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। चांदी 4000 रुपए टूटकर 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले लगातार 8 दिनों में चांदी के रेट 7100 रुपए बढ़े थे। 23 अक्टूबर को चांदी 1.04 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। वहीँ अधिकतर जगहों पर दाम में बड़ी गिरावट हुई है.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव? :

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 8 डॉलर लुढ़ककर 2740.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। यहां दो दिन पहले 23 अक्टूबर को सोना 2772 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मंदी देखी गई और यह 33.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बिकवाली हो रही है। चांदी ने भी दो दिन पहले 35.10 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट) :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

शहरभाव (25 अक्टूबर)भाव (24 अक्टूबर)अंतर
 दिल्ली    73,10073,000(+100)
 मुंबई72,95072,850(+100)
चेन्नई          72,95072,850(+100)
कोलकाता72,95072,850(+100)
हैदराबाद               72,95072,850(+100)
बेंगलुरु            72,95072,850(+100)
पुणे         72,95072,850(+100)
अहमदाबाद73,00072,900(+100)
लखनऊ          73,10073,000(+100)
भोपाल73,00072,900(+100)
इंदौर73,00072,900(+100)
रायपुर72,95072,850(+100)
बिलासपुर          72,95072,850(+100)
चंडीगढ़           73,10073,000(+100)
जयपुर73,10073,000(+100)
पटना73,00072,900(+100)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक :

सोने के दाम से पहले 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरेट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है। वहीँ सोने और चांदी में इन्वेस्ट करने के लिये शुद्धता के रूप में सिल्लियाँ या फिर बिस्किट और सिक्के बेहतर होते है ना कि तैयार आभूषण।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti