गौ तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 25 मवेशी जब्त, तीन की मौत, भाग निकले तस्कर, सामने आया ये मामला….।

जशपुर : राज्य में गौ तस्करी अपने चरम पर है, लगातार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में फंस रहे है, लगभग छै माह पूर्व महासमुंद जिले में तस्करी को लेकर बड़ा बवाल मचा था, वहीँ अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस लगातार गौ तस्करी करने वालों  के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने दो पिकअप वाहनों की चेंकिग की। जिसमें 25 नग मवेशियों को बरामद किया है। उनमें से तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। 

पुलिस को सूचना मिली कि, देर रात दो पिकअप वाहन में कई मवेशियों को भरकर अवैध रूप से ले जा रहे हैं। इसके बाद 7 थानों की पुलिस जगह- जगह पर चेंकिग पाइंट बनाकर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी। संदिग्ध वाहनों को रोककर उससे पूछताछ कर रही थी। तभी दो पिकअप चालक पुलिस को देख भागने लगे और दूर जाकर कीचड़ में वाहन को फंसा दिया। इसके बाद वाहन को छोड़कर जंगल की रास्ते से फरार हो गये, उसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की। 

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

वहीं पिकअप वाहन को फंसा देख पुलिस ने वाहनों की जांच की। जिसमें 25 मवेशियों को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा था। जिसमें से 3 मवेशियों की मौत हो गई थी। हालांकि 22 मवेशियों को सोनक्यारी थाना में रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा वाहन मालिक की पतासाजी की जा रही है।