हैदराबाद (तेलंगाना) : फिल्म में हीरो कभी मार क्यूँ नहीं खाता? ये सवाल आपके मन में भी जरुर आते होंगे, तो उसका जवाब फिल्म देखने वाला युवा खुद को हीरो से जोड़कर खुद को हीरो समझता है और वो हीरो की पिटाई नहीं देख सकता। लोग कहते हैं कि सिनेमा सामाज का आईना होता है। पर बहुत से मामलों में सिनेमा, सामाज को गढ़ता भी है। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है, जो आपको पुराने वक्त की याद दिला देगा। कई आप भी फिल्म में sad सीन देखकर रोये होंगे, ऐसे ही एक विडियो क्लिप सामने आया है, इस क्लिप में एक महिला रुपहले पर्दे के कलाकार को असली का खलनायक मानकर उस पर हमला कर देती है। हालांकि, उस वक्त सिनेमा हॉल में मौजूद फिल्म की कास्ट महिला को रोकती है। जहां अधिकतर लोग इस वीडियो को देखकर हंस रहे है, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर मौज लेते हुए बोल रहे हैं – असली सिनेमा तो यह था भाई।
खबरों के अनुसार, हैदराबाद के एक सिनेमा हॉल में ‘लव रेड्डी’ मूवी की स्क्रीनिंग चल रही थी। फिल्म में नेगटिव किरदार निभाने वाले अभिनेता एनटी रामास्वामी भी स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। जब फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद सारे अभिनेता इकट्ठा होते हैं तो एक महिला एनटी रामास्वामी पर हमला कर देती हैं। क्योंकि वह खलनायक के रूप में एक महिला पर अत्याचार करते नजर आते हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्दे पर फिल्म चल रही है। सीन में नीली शर्ट पहने एक्टर पहले अपने सिर पर पत्थर मारता है, फिर दूसरे सीन में वह एक महिला को पत्थर फेंक कर मारता है। जब स्क्रीन के बाद फिल्म की कास्ट हॉल में आकर पर्दे के पास खड़ी होती है। तभी साड़ी पहने एक महिला आती हैं और वह महिला को पत्थर मारने वाले अभिनेता पर थप्पड़ों की बरसात कर देती हैं। जिससे लोग हैरान हो जाते है और रामास्वामी कुछ समझ नहीं पाते।
लोगों ने बताया फिल्म प्रमोशन का तरीका :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
यह वीडियो X हैंडल @gharkekalesh से पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद अक्खा इंटरनेट की हंसी नहीं रुक पा रही है। मामला इतना दिलचस्प है कि क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा चुका है।
खबर लिखे जाने तक क्लिप को 1 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज और लगभग ढाई हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कहा कि पब्लिक स्टंट है प्रमोशन के लिए। दूसरे ने लिखा – अच्छा है आंटी के हाथ में पत्थर नहीं था। वहीं दूसरे ने कमेंट किया – रिलेक्स दोस्तों वह अपनी मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी बहुत से यूजर्स ने मौज भरे कमेंट किए हैं।



