बुरखे वाले दामाद की ससुर ने कपड़े उतारकर की पिटाई, सामने आया चौंकाने वाला मामला, फिर पुलिस ने किया ये….।

भोपाल (म.प्र.) : भोपाल में काफी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दामाद ने अपने ससुर की जासूसी करने के लिए हद ही कर दी। ससुर पर शक होने के कारण दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुर्का पहनकर ससुर के घर जासूसी करने पहुंचा। दामाद की चालाकी उसके जूते की वजह से बेनकाब हो गई है। यहाँ ससुर की जासूसी करना दामाद को काफी महंगा पड़ गया। दामाद अपने दो दोस्तों के साथ बुर्का पहनकर ससुर के घर पहुंचा और महिला की आवाज में ससुर से अश्लील बातें करने लगा। जिसके बाद जूते देखकर ससुर को शक हुआ तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोग पहुंचे और तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र के अमराई मोहल्ले की बताई गई है। मामले में बताया जा रहा है कि दामाद को अपने ससुर पर शक था, जो घर में अकेले रहते थे। दामाद को शक था कि ससुर घर में कुछ गलत काम कर रहे हैं। इस शक की वजह से दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर की जासूसी करने की योजना बनाई। योजना के तहत दामाद और उसके दोस्त बुर्का पहनकर ससुर के घर पहुंच गए।

सामने आया यह मामला :

घटना में सामने आई जानकारी के मुताबिक, अमराई निवासी राजेश सिंह (50) गोविंदपुरा की फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। 23 अक्टूबर को राजेश के घर में अज्ञात लोग मारपीट कर लूटपाट की नीयत से घुसे थे। तीनों बुर्का पहने हुए थे। बुर्के के नीचे जूता देखकर राजेश को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और तीनों की जमकर पिटाई कर दी। 24 अक्टूबर को राजेश ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

इस शिकायत पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि राजेश के घर घुसने वाले तीन में से एक युवक उनका दामाद विशाल सिंह है। पुलिस ने बताया कि दामाद विशाल और ससुर राजेश में आपस में बनती नहीं हैं। दामाद विशाल को शक है कि ससुर का बाहरी महिलाओं से अवैध रिश्ता है। वहीँ परिवार में दूसरी बेटी की शादी भी है। विशाल को संदेह कि बेटी की शादी के लिए रखी रकम को ससुर किसी अन्य महिला पर खर्च न कर दें। इसलिए ससुर की जासूसी करने दामाद बुर्के में ससुर के घर पहुंचा और पकड़ा गया। 

मामले को लेकर पुलिस ने की ये कार्यवाही :

बागसेवनिया टीआई अमित सोनी का कहना है कि 24 अक्टूबर को ससुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti