गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ने की तैयारी में, ख़रीदा नामांकन पत्र, अनुमति मिलने पर इस सीट से लड़ सकता है चुनाव….।

मुंबई (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, अब इन्हीं के बीच से पहले उत्तर भारतीय विकास सेना नाम के राजनीतिक दल ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म ए और फॉर्म बी लिया है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दस्तावेज दाखिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया, “वह फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर कराकर चुनाव लड़ने के लिए उसका शपथ पत्र तैयार कराएंगे। इसको लेकर प्रयास शुरू किये गये है।

बांद्रा पश्चिम सीट से बाबा सिद्दीकी थे MLA :

बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से बाबा सिद्दीकी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह उसी क्षेत्र से विधायक थे। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात बांद्रा ईस्ट में बेटे के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शिबू लोनकर ने ली थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने में मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम मुख्य तौर पर सामने आया था, बताया गया था कि वह इस योजना का प्रमुख का कर्ता-धर्ता था। बता दें कि गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने रविवार को बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की थी।

अभिनेता सलमान खान को धमकाने का है आरोप :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई मंजूरी देते हैं तो 50 उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जायेगी। गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद बिश्नोई अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाने के बाद लगातार चर्चा में है। अभी लॉरेंस को चाहने वालों की संख्या काफी है, देश – विदेश में लॉरेंस चर्चा का विषय बन चुके है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव :

बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हमेशा से ही चर्चित सीट रही है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन जिसमें एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है और उसका सीधा मुकाबला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से होगा, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) हैं। वहीँ इस बार का चुनाव इन्हीं नये गठबंधन के कारण काफी रोचक होगा और लॉरेंस की चर्चा से यह और भी दिलचस्प बन सकता है।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti