धनतेरस में मुख्यमंत्री निवास में हुई धन्वन्तरी पूजा, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई।

रायपुर : आज देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपने निवास एवम् कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धनतेरस का पर्व समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। जीवन में जो सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से शुरू हो जाती है। देश भर में आज (29 अक्टूबर 2024) धनतेरस का पर्व धूमधामम से मनाया जा रहा है। धनतेरस का दिन धन और समृद्धि का दिन होता है।

सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान माँगा :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान धन्वंतरि से सभी प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान माँगा और कामना की, कि हर घर में समृद्धि का दीपक प्रज्वलित हो। उन्होंने कहा कि त्योहारी समय में सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति के दीप जलते रहें, यही इस पर्व का उद्देश्य है।धनतेरस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निवास पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न हुए और उपस्थित जनसमूह ने प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की सभी को भगवान धन्वंतरि और कुबेर की कृपा प्राप्त हो। आज देशभर में धनतेरस का दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM