रायपुर : राज्य में गरीबों और आदिवासियों का धर्मांतरण चरम पर है, लगातार मिशनरियों से जुड़े लोगों द्वारा इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, ऐसे कई मामले लगातार राज्य में सामने आ रहे है, ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें राजधानी के समीप पथरी गांव में ईसाईयत का प्रचार करने का नया तरीका आजमाने की बात सामने आई है। कुछ लोग ऑटो में भगवा झंडा लगाकर एक गांव पहुंचे और मतांतरण के उद्देश्य से धार्मिक पर्चों का वितरण किया। पर्चे कुछ लोगों के घरों में फेंके गए। इन पर्चों को जब लोगों ने पढ़ा तो इनकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों तक पहुंची।
इस घटना की जानकारी मिलने पर जब गांव के हिंदू युवा सक्रिय हुए, तब तक प्रचारक वहां से भाग चुके थे। प्रदेशभर में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें धर्म परिवर्तन को लेकर गतिविधियां की जा रही हैं। इसे लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। ऐसे ही कुछ मामले भिलाई, बेमेतरा, मुंगेली जैसे क्षेत्रों से सामने आ चुके है।
वहीँ इस घटना के बारे में जानकारी सामने आई कि यह घटना कुछ दिन पहले की है, जब दो-तीन लोग ऑटो में सवार होकर पथरी गांव आए थे और उनकी ऑटो पर भगवा झंडा लहरा रहा था, जिससे गांव के लोगों को भ्रम हुआ। लेकिन इन लोगों ने घरों में जाकर प्रभु यीशु मसीह की महिमा का प्रचार करने वाले साहित्य और पर्चे बांटे, जिसके बाद स्थानीय वासी आक्रोशित हो गये। ऐसे ही लोगों को लालच देकर, धोखा देकर, बीमारी ठीक करने के बहाने से धर्मान्तरण करवाया जाता है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
गांव के युवाओं को जब इसकी जानकारी उनके घर पहुंचने पर मिली तब तक पर्चे बांटने वाले ऑटो से वहां से निकल चुके थे। इस घटना की सूचना युवाओं ने स्थानीय थाने में दी, हालांकि किसी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है, जिसके बाद गाँव के लोगों ने इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है। वहीँ इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम तोगड़िया इकाई के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे और विक्रांत शर्मा ने इस घटना को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदेशभर में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयासों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
इसके अलावा, बजरंग दल ने 1 नवंबर को होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम का भी विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि तिल्दा स्थित हेवरोन नगर सासाहोली में द इंडियन पेंटेकोस्टल चर्च ऑफ गॉड 18 कन्वेंशन के माध्यम से पादरियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो धर्म परिवर्तन का प्रयास है। हिंदू संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम की अनुमति न दी जाए। यदि अनुमति दी गई, तो संगठन इसे बंद कराने के लिए कदम उठायेगा, जिसके बाद किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रशासन जिम्मेदार होगा।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



