रायपुर : राजधानी में लगातार अपराधियों के हौंसले बुलंद है, जिधर देखो रोज कोई ना कोई आपराधिक घटना सामने आ ही रही है, गली – गली में चाकूबाज, नशेड़ी लगातार बढ़ रहे है, पुलिस की कार्यवाही नाकाफी साबित हो रही है ऐसे ही कल रात भी रायपुर के अवंति विहार में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सक्सेना नर्सिंग होम के सामने रत्नेश्वर बनर्जी (72) पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें उनकी मौत हो गई। रत्नेश्वर के साथ-साथ उनकी पत्नी माया बनर्जी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, घटना को लेकर दंपत्ति कुछ समझ नहीं पाये।
घटना में मिली जानकारी के अनुसार, रत्नेश्वर बनर्जी और माया बनर्जी के घर पर रात के समय किसी अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात के समय अचानक हुए चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, जहाँ पर एक बारगी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।
पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या के शक में तीन किराएदारों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर बैठा हुआ है, सभी लोग सहमें हुये, वहीँ ऐन त्यौहारी मौके पर इस घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल माया बनर्जी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग रत्नेश्वर बनर्जी (72) की मौत हो चुकी है।



