जोधपुर (राजस्थान) : 18 मई, 2022 को दिल्ली के महरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर वाल्कर की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया गया था। आरोपी ने कथित तौर पर शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया था और फिर कई दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर बिखेर दिया ताकि पता न चले। ऐसा ही एक मामला जोधपुर से आया है यहाँ एक महिला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला को मौत के घाट उतारकर शव 6 टुकड़ों में कर दिये गये। शरीर के टुकड़ों को बोरे में भरकर 10 फीट गहरे गड्ढे में डाल दिया गया। बताया जा रहा है कि हत्या की शिकार महिला ब्यूटीशियन और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करती थी। जानकारी के अनुसार सरदारपुर क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय अनीता चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 27 अक्टूबर को थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद परिजन परेशान थे और पुलिस खोजबीन में लगी हुई थी।
खोजबीन के दौरान महिला सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी में बैठकर जाती नजर आई। नंबरों के आधार पर टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ की गयी। टैक्सी चालक ने महिला को गांगाणा क्षेत्र में छोड़ने की बात बताई। पुलिस टैक्सी ड्राईवर को लेकर गांगाणा पहुंची। महिला की ब्यूटी पार्लर के पास रफू कारीगर गुलामुद्दीन का मकान था। मकान पर गुलामुद्दीन नहीं मिला। पुलिस को शक होने पर परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया और गुलामुद्दीन पुलिस की निगाह में आ गया।
जोधपुर में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
परिजनों ने बताया कि महिला की हत्या कर शव को घर के सामने 10 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ा हुआ है। पुलिस ने गड्ढे से शव को निकाल कर मोर्चरी में रखवाया गया है। पत्नी को हिरासत में लेकर गुलामुद्दीन को पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला का गला, दोनों हाथ और दोनों पैर काटे गए हैं। महिला के शव को क्षत – विक्षत किया गया है। माना जा रहा है कि शरीर के टुकड़े ग्लाइंडर से किए गए होंगे। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। महिला के बेटे का कहना है कि मां को विश्वास में लेकर गुलामुद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने घर पर बुलाकर हत्या कर दी। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
RLP ने पीड़ित परिजनों को दिया भरोसा :
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
महिला के बेटे ने बताया है कि पिछले कई दशकों से उक्त परिवार का गुलामुद्दीन से पारिवारिक रिश्ता रहा है और गुलामुद्दीन को मां भाई मानती थी। इधर आरएलपी के नेता संपत पूनिया ने कहा कि उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड से भी जघन्य घटना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिलाने के लिये आरएलपी संघर्ष करेगी। आरएलपी के नेता हनुमान बेनीवाल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़े होने की बात कही। इस घटना से क्षेत्रवासी काफी आक्रोश में है, वहीँ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



