आपसी विवाद सामाजिक संघर्ष में बदला, जानलेवा हमले के साथ, गाड़ियों में तोड़फोड़।

रायपुर : दीपावली के खुशनुमा माहौल में विवाद का जहर घुल गया, यहाँ कई लोगों की दिवाली ख़राब हो गई, लोग जहाँ लक्ष्मी पूजन और दिवाली की खुशियाँ मानाने में व्यस्त थे वहीँ कुछ लोगों के आपसी विवाद ने बड़ा बवाल मचा दिया। दिवाली की रात रायपुर के सकरी गांव में आपसी विवाद के चलते हिंसा भड़क उठी, जिससे गांव के लोगों के बीच तनाव और डर का माहौल बन गया। यह स्थिति तब बिगड़ी जब दो परिवारों के बीच का झगड़ा बढ़ गया और असामाजिक तत्वों की भीड़ ने एक पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। उस समय घर में 10 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। हमले में घरवाले अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना ने काफी बड़ा मोड़ ले लिया।

सामाजिक संघर्ष में बदला व्यक्तिगत विवाद :

हालांकि, हिंसा यहीं समाप्त नहीं हुई, बल्कि काफी बढ़ गई। भीड़ ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और अन्य सामान को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया। यह लड़ाई अब व्यक्तिगत विवाद से बढ़कर सामाजिक संघर्ष में बदल गई, जिससे गांव के लोग डरे हुए हैं। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी गई, और पुलिस बलों ने गांव में पहुंचकर शांति बहाली का प्रयास किया और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। स्थानीय अधिकारियों ने समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि आगे और विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए समझौता करें।

यह पूरा मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस दौरान असामाजिक तत्वों की भीड़ ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और सामान में तोड़फोड़ भी की। इधर, पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया गया। जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्वों की भीड़ ने एक घर में आग भी लगा दी है, वर्तमान में मामला शांत है, आगे चलकर इसमें और बवाल भी मच सकता है, एक घर में आग लगने के बाद लोग काफी आक्रोशित बताये गये है।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

स्‍थानीय नेताओं ने लोगों से एकता और शांति की अपील की है, यह बताते हुए कि विवादों को अमन के साथ सुलझाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी हिंसक घटनाओं से बचा जा सके। सकरी गांव निवासी इस हिंसा के बाद अब सामान्य स्थिति में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। यह मामला काफी भयानक रूप ले लिया था, जिसे शांत करवाया गया है।