रायपुर : राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्यौहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। लोग घरों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ पटाखों की रोशनी में डूबे हुए थे। लेकिन इस बीच आगजनी की खबरों ने त्यौहार की खुशियों को थोड़ा फीका कर दिया, कुछ लोगों की खुशियाँ दुःख में बदल गई। ऐसे ही राजधानी में शुक्रवार को दिवाली के एक दिन बाद, आग लगने की तीन घटनायें सामने आईं है, जिनके कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया है, इनमें एक घटना नाकोड़ा ज्वेलर्स में और दूसरी घटना टिकरापारा थाना के गोकुल नगर में घटित हुई है। वहीं सप्रे स्कूल के पास एक घर भी आग की चपेट आ गया, जिससे पूरा घर जलकर स्वाहा हो गया।
नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा :
पहली घटना पंडरी थाना क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स की है, यहां शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि फर्नीचर और गद्दे की दुकान भी चपेट में आ गई। चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन यहाँ काफी बड़ा नुकसान हुआ है।
गोकुल नगर में घर में भी लगी आग :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
दूसरी घटना टिकरापारा थाना के अंतर्गत गोकुल नगर क्षेत्र में घटित हुई। एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहाँ मौके पर तुरंत पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया। हालांकि, इस घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन मोहल्ले में अफरा – तफरी का माहौल बन गया। तीसरी घटना सप्रे स्कूल के पास की है, जहां एक घर आग की चपेट आ गया। घर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां भी किसी प्रकार जनहानि की खबर नहीं है। दिवाली के दौरान रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस और दमकल विभाग की टीमें अलर्ट पर थीं, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी या अन्य आपदा की स्थिति में तुरंत राहत और बचाव दिया जा सके।



