कौशांबी (उ.प्र.) : एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें युवती ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जइसका उसने विडियो भी बना लिया। जानकारी में सामने आया है कि यहां आरोपी फारुख ने पीड़िता और उसके परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने लड़की को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके परिवार से पांच लाख रुपये ब्लैकमेल करके ठगे। जब परिवार वालों ने और पैसे देने से मना कर दिया तो फारुख ने अश्लील वीडियो लड़की के पति को भेज दिया। इससे लड़की का रिश्ता भी टूट गया, फारुख की हरकतों से युवती और परिजन काफी परेशान बताये गये है।
आरोपी ने पीड़िता के दर्जनों अश्लील वीडियो बनाए थे। इन्हीं के दम पर वह उन्हें लगातार ब्लैकमेल करता रहता था। पहले वह पीड़िता की शादी नहीं होने दे रहा था। एक बार शादी हो गई तो उसके पति को वीडियो भेज दिया। इससे उसका रिश्ता टूट गया। अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी से मदद की गुहार लगाई है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। यहां फारुख नाम के शख्स ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो के दम पर ब्लैकमेल कर लड़की के परिवार वालों से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। इस दौरान सामाजिक लोकलाज के भय से परिवार वाले काफी समय तक खामोश रहे। जब उन्होंने अपनी लड़की की शादी कर दी तो आरोपी फारुख ने उन्हें फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, जिससे परिवार वाले दोहरी मुश्किल में फंस गये।
पांच लाख लेने के बाद गहने भी मांगे :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
लड़की के परिजनों का आरोप है कि फारुख ने उनसे पांच लाख रुपये नगद और सोने के आभूषण की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी, उसने कहा वह विडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। जब परिवार वालों ने उसकी यह मांग नहीं पूरी की तो उसने लड़की का अश्लील वीडियो उसके पति और कुछ रिश्तेदारों के व्हाट्सएप्प पर भेज दिया। इससे पीड़ित लड़की का रिश्ता टूट गया। पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद परिवार वाले बेहद परेशान है। पीड़ित लड़की और उसके भाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस ने कहा तहरीर के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा :
पीड़ित लड़की की प्रार्थना का वीडियो सामने आया तो स्थानीय पुलिस हरकत में आई और अब पुलिस अधिकारी मामले में केस दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र का बताया गया है। एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र में लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार से संपर्क कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हर पहलुओं की गहनता से जांच की जायेगी। जांच के बाद दोषी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उत्तर प्रदेश से ऐसे कई मामले लगातार सामने आ रहे है। योगी आदित्यनाथ के बाद ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही हो रही है, जबकि पहले ऐसे अनगिनत मामले दब जाते थे। ऐसे में अब ये मामले काफी संख्या में सामने आते जा रहे है।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



