हैदराबाद (तेलंगाना) : दिवाली पर एक विडियो जमकर वायरल हो गया, जिसके बाद बवाल हुआ। हैदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखे रखकर फोड़े हैं, जिसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ रहा है।
क्या है पूरा मामला? :
हैदराबाद के सिकंदराबाद कैंट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पटाखे फोड़े गए हैं। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर कर रहे हैं। दरअसल रील बनाने के चक्कर में युवक घटिया हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। युवकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पटाखे फोड़े हैं। कुछ नाबालिग लड़कों ने एक साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखे डालकर फोड़े। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया है। यह घटना सिकंदराबाद कंटेन्मेंट में हुई है, जिसका विडियो जमकर वायरल हो गया।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
यह मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने वीडियो को हैदराबाद सीपी को टैग कर गुंडों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्नैपचैट पर मौजूद वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बोइनपल्ली इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण रेड्डी ने खुलासा किया कि चार नाबालिग लड़कों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। वहीँ उनसे पुलिस ने पुलिस ने पूछताछ की बात कही है, उसी आधार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।



