रायपुर : राज्य के हितग्राहियों को बार – बार लम्बे समय से राशनकार्ड को पुनः सत्यापन करवाने के लिये कहा जा रहा था, लेकिन कई लोगों ने नहीं करवाया। बार – बार तारीख बढ़ाई गई थी फिर भी कई लोगों ने ध्यान नहीं दिया। अब राज्य के लगभग 4 लाख 11 हजार से ज्यादा राशन कार्डधारियों को नवंबर से राशन मिलना बंद हो जायेगा, इसके बाद ये हितग्राही परेशान होंगे। खाद्य विभाग द्वारा इन कार्डधारियों के राशनकार्ड ब्लॉक कर दिए हैं, जिसके कारण इन कार्ड धारकों को चावल आवंटन नहीं होगा। खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है, उसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं।
खाद्य विभाग के अनुसार, रायपुर में लगभग 6 लाख 1 हजार से ज्यादा राशन कार्डधारी हैं। इसमें से 62 हजार 966 कार्डधारक ऐसे हैं, जिनका कोई अता पता नहीं है, जिनके नाम पर लगातार राशन की बंदरबांट हो रही थी। साथ ही प्रदेश में लगभग 4 लाख 11 हजार कार्डधार ऐसे हैं, जिन्हें बार- बार कई माध्यमों से राशनकार्ड के सत्यापन के लिए अपील की गई, लेकिन इनके द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया, जबकि प्रदेश में पिछले आठ महीने से लगातार सत्यापन का काम जारी रहा है।
76 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारी :
प्रदेश में लगभग 76 लाख 83 हजार से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 71 लाख 1 हजार के करीब कार्ड प्रिंट हो गए हैं। सत्यापन की प्रक्रिया राशन दुकानों और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम की जा रही थी, इसके अलावा जो नए राशनकार्ड बने हैं, उन्हें नगरीय निकायों में बांटा भी जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राशनकार्ड सत्यापन की तारीख 31 अक्टूबर थी। शासन की ओर से अभी नई तारीख नहीं जारी की है। जिन लोगों ने आपना राशन कार्ड का सत्यापन नहीं कराया है, उनके कार्ड रद्द किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए 10 रु. की न्यूनतम राशि ली गई एवम् गरीबी रेखा वालों को मुफ्त में नया राशनकार्ड दिया गया।
कार्ड ब्लॉक होने पर सत्यापन जरूरी :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
खाद्य विभाग के अनुसार जिन राशनकार्ड धारकों के कार्ड रद्द कर दिए गए हैं और वे राशन लेने पहुंचते हैं, तो उन्हें अपनी जानकारी विभाग को देने के लिए कहेंगे। विभाग का कहना है कि एक बार कार्ड यदि ब्लॉक हो जाता है, तो सत्यापन कराने के बाद ही दोबारा से राशन प्राप्त करने के लिए पात्र होने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। यह विभाग की तरफ से पूरी प्रक्रिया करने के बाद ही होगा।
पांच बार बढ़ाई तारीख :
राज्य शासन द्वारा प्रदेशभर के राशनकार्डधारियों के कार्ड सत्यापन के लिए पांच बार तारीख बढ़ाई गई थी। खाद्य संचालनालय ने सत्यापन की अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया है। सत्यापन कार्य की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी। अब तक प्रदेश में 94.69 प्रतिशत व रायपुर में 89.45 प्रतिशत कार्डधारकों ने अपने राशनकार्ड का वेरिफिकेशन कराया है। जिन कार्डधारकों ने सत्यापन नहीं कराया है, उनके राशनकार्ड रद्द किए जाएंगे। इसके बाद भी जो कार्ड के सत्यापन नहीं होंगे उन्हें स्थाईतौर पर बंद कर दिया जायेगा।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



