ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, घटना में हुई गोलीबारी, एक की मौत और एक घायल।

जशपुर : चोरी डकैती और लूटपाट की घटनायें लगातार सामने आ रही है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने की नियत से पहुंचे युवकों ने गोलीबारी कर दी। एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कोशिश में उन्होंने विफल होने पर गोली चला दी। 

इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत फ़ैल गई है। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला सामने आया है।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

इस घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने घर के सामने खड़ी महिला इस पूरे वारदात को देख रही थी। उस महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कट्टे से भी बिना डरे दोनो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद हड़बड़ी में दोनो बदमाश मोटरसाइकिल छोउ़कर ही जंगल की ओर दौड़कर भाग निकले। महिला के इस साहस की लोगों ने काफी प्रशंसा की।