युवक ने मंगवाया पिज्जा, खोला तो देखकर दहल गया दिल, कहा घर की दाल रोटी ही खाओ।

शहडोल (म.प्र.) : मध्यप्रदेश के शहडोल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिज्जा खाने का शौकीन एक युवक पिज्जा को पैक कराकर घर ले गया। घर पहुंचने के बाद जब उसने पिज्जा का पैकेट खोला तो उसमें कुछ ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर युवक सिहर उठा। पैकेट खोलने के बाद युवक परेशान हो गया, घटना में सामने आया है कि एक युवक एक दुकान से पिज्जा को पैक कराकर अपने घर पहुंचा और जब उसने डिब्बा खोला तो उसके पिज्जा में कीड़े रेंग रहे थे। युवक ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

हालांकि पिज्जा की दुकान के संचालक का कहना है कि ये साजिशन किया गया है, जब दुकानदार से पूछा गया कि की कैसी साजिश, क्या युवक ने इसके ऐवज में आपसे पैसे मांगे तो उसने कहा नहीं, तो ऐसे में सवाल उठता है कैसी साजिश? क्या दुकानदार अपनी गलती छुपा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस मामले में अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। अगर आप भी चाव से पिज्जा खाते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है, बाहरी खानपान से बचें ये आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है। ये खबर आपके लिए चेतावनी हो सकती है कि बिना देखें कुछ भी ना खाएं। 

पीड़ित युवक ने क्या कहा? :

संभागीय मुख्यालय शहडोल के इतवारी मोहल्ला निवासी रोहन बर्मन बड़े ही चाव से स्टेडियम रोड पर स्थित डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से एक पिज्जा घर ले गया था। पैकेट खोलते ही पिज्जा में एक कीड़ा दिखा,  इसके बाद पिज्जा को ठीक से देखा तो स्लाइस में एक और कीड़ा था। ताज्जुब की बात यह है कि दोनों कीड़े जिंदा थे और रेंग रहे थे, जिससे युवक सिहर गया।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रोहन ने कहा कि डिब्बा खोलते ही मन में पिज्जा को लेकर एक डर सा बैठ गया। डिब्बे और स्लाइस में जिस तरह कीड़े रेंगते मिले, उसे देखकर मैं अंदर तक सिहर गया। उन्होंने कहा कि अगर डिब्बे में कीड़ा नहीं दिखा होता तो शायद मैं पिज्जा के अंदर कीड़े चेक नहीं करता और खाना शुरू कर देता। रोहन ने लोगों से अपील की है कि पिज्जा खाना छोड़कर अपने घर का खाना खाएं तो ज्यादा बेहतर रहेगा। युवक ने लोगों से बाहर का खाने बचने का आग्रह किया। ऐसे मामले कई बार सामने आ चुके है।

पिज्जा की दुकान के संचालक ने क्या कहा? :

इस पूरे मामले में डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट के संचालक राज कुमार यादव का कहना है कि ये उनको फंसाने की साजिश है। पिज्जा में कीड़े निकलना संभव ही नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामला सामने आने के बाद अभियान चलाकर कार्यवाही की बात कर रहे हैं। इस मामले में पीड़ित रोहित बर्मन, दुकान संचालक राज कुमार यादव और C.M.H.O डॉ राजेश मिश्रा का बयान भी सामने आया है। वहीँ इस मामले से एकबारगी वायरल विडियो देखने पर दुकानदार की लापरवाही सामने आई है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/