मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, अब ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : मौसम का बदलाव पूरी दुनियां में लगातार बिगड़ता जा रहा है, ग्लोबल वार्मिंग के कारण वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। ठण्ड का मौसम अक्टूबर में अपने शुरूआती दौर में होता है, जो कि अब तक नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ में अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अच्छी ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है, सुबह मौसम हल्का ठंडा होता है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाल दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा :

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों की तुलना में इस साल अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक है। रायपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर यह सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, बिलासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस, की वृद्धि देखी गई।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

प्रदेश में ठंड का यह दौर अभी शुरुआती चरण में है, और आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजधानी समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड का अहसास जारी रहेगा, जिससे सर्दियों के मौसम का आगाज हो चुका है। आमतौर पर आजकल ठण्ड का मौसम 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक ही चरम पर रहता है, बाकि समय ठण्ड में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।