मुसीबत में यात्री, रेलवे ने रद्द की 16 ट्रेनें, यात्रीगण जान लें ये जरुरी जानकारी….।

रायपुर : भारतीय लोगों की जीवन रेखा कही जाने वाली भारतीय रेल सबसे सस्ती और सुगम यात्रा का साधन है। त्यौहारी सीजन खत्‍म होते ही रेलवे अब फिर पटरियों का कार्य शुरू कर रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने यार्ड माडिफ़िकेशन का काम कराने के चलते रेलवे ने नौवतना, बिलासपुर-रीवा, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक यानि चार दिन परेशान होना पड़ेगा। वहीँ शादी ब्याह का सीजन में अब जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसको लेकर आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है। परियोजनाओं को पूरा करने के लिये ट्रेनों को रोकना पड़ता है, जिससे संचालन सुचारू रूप से हो सके। ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को और भी सुचारू बनाने के साथ नई ट्रेनें चलाने नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसी दिशा में काम करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन निर्माण का काम किया जा रहा है।

1680 करोड़ की लागत से बन रहा नया रेल लाईन :

बिलासपुर-कटनी सेक्शन में करकेली स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य 17 नवंबर से शुरू किया जायेगा। अनुपपुर-कटनी सेक्शन में 1680 करोड़ रुपये की लागत से कुल 165.52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 101.40 किलोमीटर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने पर ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय बचेगा, साथ ही अच्छी सुविधायें भी मिलेंगी।

ये ट्रेनें रद्द :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

  • 16 नवंबर से 19 नवंबर तक जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस
  • 17 नवंबर से 20 नवंबर तक अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस
  • 15 नवंबर से 19 नवंबर तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस
  • 16 नवंबर से 20 नवंबर तक रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 18 नवंबर को रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • 19 नवंबर को चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल
  • 17 नवंबर को दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस
  • 18 नवंबर को कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 14 नवंबर को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
  • 16 नवंबर को नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 19 नवंबर को चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल
  • 19 नवंबर को अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • 17 नवंबर से 19 नवंबर तक चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल
  • 17 नवंबर से 19 नवंबर तक चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • 16 नवंबर से 19 नवंबर तक कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल
  • 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल कैंसल रहेगी।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/