रायपुर : राजधानी रायपुर के अंवति विहार क्षेत्र में छोटी दीवाली के दिन बुजुर्ग दंपती पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हमले में आरोपी किरायेदार मुकेश कुमार था, जिसने मकान मालिक रत्नेश्वर बनर्जी की हत्या और उनकी पत्नी माया बनर्जी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, यह सक्सेना नर्सिंग होम के सामने हुई थी, अब पुलिस ने आरोपी को उक्त मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना तब घटी जब रत्नेश्वर और माया बनर्जी ने अपने किरायेदार मुकेश को उधार दिए 15 हजार रुपए की रकम वापस मांगी थी, जो कि विवाद का कारण बनी। गुस्से में आकर मुकेश ने हत्या का प्लान बनाया और हेलमेट और नटराज मूर्ति से हमला करके रत्नेश्वर की हत्या कर दी थी, जबकि माया को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हत्या के बाद मुकेश फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। हत्या के शक में तीन किराएदारों को भी हिरासत में लिया था।
चंडीगढ़ में किराए का मकान लेकर छिपा था आरोपी :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आरोपी मुकेश कुमार मूलतः भोपाल का निवासी है। पहले भी उसने भोपाल में लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी और बाद में रायपुर में किराए के मकान में छिपकर रहने लगा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश चंडीगढ़ में किराए का मकान लेकर वहां छिपा हुआ था। पुलिस ने चंडीगढ़ में उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है। इस मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले में पूरी सच्चाई जल्द ही सामने आ सकती है।



