बदमाशों ने की गुंडागर्दी, युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, शोरूम में भी मारपीट की, सामने आया ये मामला….।

रायपुर : राजधानी में लगातार गुंडागर्दी बढ़ रही है, जगह – जगह गैंगवार की घटनायें तो सामने आती ही रहती है, कई बार आम लोगों के साथ भी बड़ी घटनायें सामने आ रही है, ऐसे ही रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना रविवार 24 की रात करीब 9 बजे के आसपास हुई, जब चार से पांच बदमाशों का एक समूह एक युवक का पीछा करते हुए सरेआम सड़कों पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश बदमाशों के निशाने पर था। जैसे ही बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया, उन्होंने उसे सड़क पर जमकर पीटना शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर युवक पर फिर से हमला किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर लोहे के रॉड से बुरी तरह से पीटा, जिसे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने :

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडागर्दी और युवक से की गई मारपीट साफ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों के एक समूह ने सरेआम अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए युवक को पीटा और शोरूम के अंदर भी उनकी बर्बरता जारी रही, जिससे शोरूम कर्मियों के बीच भी भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

यह घटना राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है, जहां बदमाशों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि वे खुलेआम सरेराह हिंसा करने से नहीं कतराते है, इनमें पुलिस का कोई डर ही नहीं है। स्थानीय लोग इस बढ़ती गुंडागर्दी से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।