रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब ट्रेन से भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने उस समय अचानक लिया जब कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए वे बिलासपुर जाने की तैयारियों पर बात चल रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रविवार की शाम को अमरकंटक एक्सप्रेस से बिलासपुर तक का सफर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ट्रेन की यात्राएं हमेशा खास होती है। रेल यात्राओं की आम भारतीय के जीवन में खास जगह है। मुख्यमंत्री साय अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर की यात्रा को लेकर खासे उत्सुक दिखे। वे प्लेटफार्म पर बैटरी चलित कार छोड़कर आम यात्रियों की तरह प्लेटफार्म पर पैदल चले और ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उन्होंने आमयात्री की तरह ही मूंगफली खाते हुए देशी अंदाज में कहा कि इसके बिना भारतीयों की रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती है।
सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर से बिलासपुर ट्रेन से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्रियों से चर्चा भी की। साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। वहीं इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्री ने मुख्यमंत्री साय को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भी भेंट की। साथ ही 4 साल की बच्ची को स्नेह- दुलार करते हुए उसे मुख्यमंत्री ने उसे ऑटोग्राफ भी दिया।
उन्होंने कहा कि ट्रेन सार्वजनिक संपत्ति है और ट्रेन की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए, इसकी यात्रा का आनंद अलग ही है। साथ ही यात्रियों को भी जागरुकता का परिचय देते हुए कहा ट्रेन में खाने के बाद मूंगफली के छिलके इधर उधर नहीं फेंकने चाहिए, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री साय ने कहा मैंने ट्रेन से खूब यात्राएं की है और यात्रियों के साथ उन्होंने इससे जुड़े कुछ मजेदार किस्से और अनुभव भी साझा किए।
यात्री ने सीएम साय को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
मुख्यमंत्री साय ने रेखा पाली से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा के बारे में जानकारी दी। इस खास मौके पर रेखा ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भी भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री ने भिलाई से जबलपुर की यात्रा कर रहीं यात्री शिखा से भी बात की। उन्होंने महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा की।
मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की जन्मदिवस की पूर्व संध्या में आयोजित कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से यात्रा कर बिलासपुर पहुंचे। इसके पहले वह रायपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने के दौरान निर्णय लिया कि आने वाले समय में भी वह ट्रेन से ही यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा मेरे लिए नई नहीं है। विधायक एवं सांसद रहते हुए मैने अनेक बार ट्रेन यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने का आनंद यह है कि बहुत से नए लोगों से परिचय होता है, उनसे आत्मीय मुलाकात होती है और ऐसा लगता है कि बहुत बड़े परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हों। ट्रेन में भारत के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों और लोगों से मिलने का मौका मिलता है।
रेलवे में हुए नवाचार की ली जानकारी :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मुख्यमंत्री साय के साथ इस यात्रा के दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने रेलवे में हुए नवाचार और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में रेलवे की सुविधाएं बेहतर हुई है। यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं और लगातार इसका विस्तार भी हो रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिला है और यहां रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में रेल यात्राओं के बिना आम आदमी का सफर पूरा नहीं होता है और हमारी डबल इंजन की सरकार इस पूरी व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी हुई है। इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा, भैयालाल राजवाड़े, गुरु खुशवंत साहेब और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश बजाज भी यात्रा के दौरान उनके साथ उपस्थित रहे।



