रायगढ़ : महतारी वंदन योजना के जरिये राज्य की महिलाओं को बड़ा सम्मान मिला है, जिसकी दसवीं किश्त जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहज-सरल स्वभाव की एक और झलक मंगलवार को उस वक्त देखने को मिली जब वे रायगढ़ में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने वाले थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने खुद बटन दबाकर महिलाओं के खाते में पैसे भेजने के बजाय कार्यक्रम में मौजूद सरस्वती देवी यादव के हाथों में ही रिमोट थमा दिया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर सरस्वती देवी यादव ने ही बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त के 652 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जिसको लेकर सरस्वती देवी ने मुख्यमंत्री की सहृदयता की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर दी है, जो कि राज्य की महिलाओं के खाते में जमा हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही बोईरदादर की रहने वाली सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया। जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। पिछले माह की किश्त दिवाली के चलते माह शुरू होने से पहले ही जारी कर दी गई थी।
हितग्राही के ही योजना की राशि जारी करने का पहला मौका :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है। मार्च 2024 से सहायता राशि अंतरण की शुरुआत की गयी। अब तक 10 किश्तों को मिलाकर कुल 6530 करोड़ का भुगतान प्रदेश की महतारियों को किया जा चुका है। वहीँ इसके पहले अक्टूबर में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह राशि जारी की थी। आपको बता दें कि इस महत्वपूर्ण रकम से महिलाओं की छोटी – छोटी जरूरतें पूरी हो रही है और इस योजना से महिलाओं को एक नया आत्मविश्वास भी मिला है।



