रील बनाने वाले बदमाशों की रील बनवा रही पुलिस, 35 अकाउंट किये गये बंद।

रायपुर : कई बदमाश लगातार सोशल मीडिया के जरिये दहशत फ़ैलाने का काम कर रहे है, ऐसे में पुलिस भी अब उनके रील बना रही है। सोशल मीडिया में जब से रील बनाने का प्रचलन शुरू हुआ है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर वर्ग के लोग रील बनाकर अपने आपको लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें बदमाश भी पीछे नहीं हैं। बदमाश लोगों के बीच अपना दबदबा कायम रखने पिस्टल से लेकर हर तरह के हथियार के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया में रील पोस्ट कर रहे हैं। एसएसपी डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस सोशल मीडिया में ऊल जुलूल पोस्ट करने वाले बदमाशों की पहचान कर लगातार कार्यवाही कर रही है, उन्हें थाने में बुलाकर कार्यवाही की जा रही है और उनकी पुरानी रील को मिक्स करके उनके कान पकड़वा रही है।  

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से खौफ पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में अब तक दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। एसएसपी के अनुसार साइबर सेल की विशेष शाखा सोशल मीडिया में खुद को डॉन तथा बादशाह साबित करने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का काम कर रही है। बदमाशों की उनकी आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान कर कार्यवाही की जा रही है, ऐसे बदमाश लगातार पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक सोशल मीडिया में गलत तरीके से रील बनाकर पोस्ट करने वाले बदमाशों के अब तक 35 से ज्यादा अकाउंट को ब्लाक कराया गया है। इनमें कई नाबालिग बदमाश हैं, जिनका पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट ब्लाक किया है। अगर किसी ने इधर रील चढ़ाई और उधर जानकारी मिलने पर पुलिस उसे लगातार खोजने लग जाती है और फिर रील बनाने वाला बदमाश हो या किसी ने मजाक में हथियार के साथ रील बनाई हो, उनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है।

दो दर्जन बदमाशों ने अकाउंट बंद किया :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रील बनाने वाले साथियों के हश्र देख सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले बदमाश सहम गए हैं। कार्रवाई से बचने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा अपने सोशल अकाउंट बंद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। जिन बदमाशों ने सोशल मीडिया में ऊल जुलूल पोस्ट किया है, ऐसे बदमाशों का पुलिस उनके नाई से स्टाइलिस्ट बाल कटवाकर अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से बदमाश सहमे हुए हैं।

बदमाशों का पुलिस भी बना रही रील :

उल-जुलूल पोस्ट करने वाले अब तक जिन बदमाशों की पहचान कर कार्यवाही की गई है, उन बदमाशों को सबक सिखाने पुलिस उनकी ही रील में मिक्स रील कर उन्हें सबक सिखाने का काम कर रही है। साथ ही बदमाश की सोशल मीडिया में गलत तरह से रील बनाने पर माफी मांगने का वीडियो पुलिस अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर रही है। एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि, सोशल मीडिया में अपने आपको दादा बताने वाले बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। बदमाशों के अकाउंट भी बंद कराए गए है। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/