चूरू (राजस्थान) : कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते है जिनको लेकर एकबारगी विश्वास नहीं हो पाता, लेकिन एक ऐसा ही मामला राजस्थान के चूरू जिले से अनोखी प्रेम कहानी का सामने आया है। यहां एक महिला के भाई ने जैसे ही अपनी पत्नी को तलाक दिया, तो महिला भी अपने पति को छोड़ आ गई, मामले में उसने बताया कि मैं तो चार साल से रामचंद्र से बात करती थी। मैं अपने पति से बिलकुल खुश नहीं थी, वो शुरू से हही मुझे पसंद नहीं था, मैंने मजबूरी में शादी की थी, लेकिन पति को छोड़ने के 3 साल बाद जब वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी तो उसे धमकियां मिलने लगीं। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में महिला की लव स्टोरी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। और फिर खुला हैरान करने वाला मामला।
आज भी कुछ ऐसी कुप्रथायें है, जिनके बारे में सुनकर हैरानी ही होगी, मामला है चूरू जिले के गांव कितासर की एक शादीशुदा महिला ने अपने पति का साथ छोड़कर प्रेमी से नाता जोड़ लिया था। चूरू जिले के गांव जेगणिया का रहने वाला युवक राजलदेसर में जूते की दुकान चलता था। जहां उसकी महिला से पहली बार मुलाकात हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। लेकिन युवती की कहीं और शादी तय हो गई थी साथ ही महिला ने बताया कि अपने भाई के बदले आटा साटा में शादी हुई थी। उसे अपना पति पसंद नहीं था, इसलिए उसे छोड़कर प्रेमी का हाथ थाम लिया था, अब दोनों को जान से मारने की धमकी मिली तो सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंचे थे। आज भी राजस्थान में कुछ ऐसी कुप्रथायें जारी है जिनके बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। ऐसी ही एक कुप्रथा है, नाता प्रथा, जिसके नाम पर एक शादीशुदा मर्द 1 से ज्यादा पत्नियाँ भी रख सकता है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
एसपी दफ्तर में कितासर की 20 साल की गायत्री ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले चूरू जिले के जेगनिया गांव के व्यक्ति के साथ हुई थी। उसने बताया कि घर वालों ने भाई के बदले आटा साटा में उसकी शादी कर दी थी। (आटा साटा एक कुप्रथा है। जिसमें लड़की की अदला-बदली में शादी होती है।) युवती ने बताया कि, 9 महीने पहले जब उसके भाई का रिश्ता टूटा तो गायत्री ने भी अपने पति का घर छोड़ दिया और पीहर कितासर गांव वापस आ गई। इसी प्रथा के चलते कई महिलायें पतियों के अत्याचार भी सहने को मजबूर है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
गायत्री ने बताया कि शादी के बाद से ही वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी, क्योंकि पिछले 4 साल से वह जेगनिया गांव के ही रामचंद्र के संपर्क में थी। गायत्री ने बताया कि रामचंद्र की राजलदेसर में जूते की दुकान थी। 4 साल पहले वह उसके उसकी दुकान पर गई, जहां रामचंद्र से पहली मुलाकात हुई। उसने बताया कि इसके बाद से ही मोबाईल पर उसका रामचंद्र से संपर्क रहा, लेकिन घर वालों ने आटा साटा की वजह से उसकी दूसरी जगह शादी कर दी थी। 9 महीने पहले जब उसका आटा साटा छूटा तो वह फिर से रामचंद्र के संपर्क में आ गई। जिसके बाद गायत्री अपना ससुराल छोड़कर पीहर में रहने लगी। रामचंद्र ने बताया कि 3 महीने पहले गायत्री अपना पीहर छोड़कर उसके पास आ गई। फिर दोनों दिल्ली में अपने किसी परिचित के पास जाकर रहने लगे। अब उसे धमकियां भी मिलने लगी है इसलिए वह सुरक्षा को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे।



