मुंबई (महाराष्ट्र) : एकनाथ शिंदे द्वारा लगातार नये – नये तरीके चलाया गया नाट्यक्रम अंततः समाप्त हुआ, उनकी मंशा थी कि उद्धव से अलग होने के बाद उन्होंने भाजपा को राज्य में मजबूत किया है तो उनके मुख्यमंत्री ना बनने पर समर्थक क्या कहेंगे, इसी को लेकर वो अपना निर्णय नहीं ले पा रहे थे, लेकिन उन्हें समझाया गया कि की मुख्यमंत्री बनने का हक़दार कौन है, उसके बाद एकनाथ शिंदे देवेन्द्र फड़नवीस के पक्ष में आ गये, एकनाथ शिंदे ने 6 माह मुख्यमंत्री बनने की ईच्छा जताई थी। यदि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जाता तो अजित पवार भी खड़े हो जाते। अब देवेन्द्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया है महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना जा चुका है। विधायक दल का नेता चुने के बाद देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।
इस दौरान राज्यपाल से उन्होंने मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने महायुति के नेताओं को सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने समर्थन पत्र दिया है। वहीं एनसीपी के अजित पवार ने भी अपना समर्थन पत्र दिया है। कितने नेता शपथ लेंगे, इसकी जानकारी शाम को दी जाएगी। भाजपा की तरफ से एकनाथ शिंदे को भरोसा दिलाया गया है कि उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं की जायेगी। वहीँ अजित पवार भी खुश है।
देवेंद्र फडणवीस बोले – तीनों नेता मिलकर लेते हैं फैसला :
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम, डिप्टी सीएम पद सिर्फ टतकनीकी तौर पर हैं। हम तीनों नेता मिलकर ही फैसला लेते हैं। मैंने कल एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर सरकार में शामिल होने की विनती की है। शिवसेना नेताओं की भी यही इच्छा है। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने का न्यौता दिया है। 5 दिसंबर को 5.30 बजे शपथ ग्रहण होगा। इस मामले पर अब एकनाथ शिंदे ने बयान देते हुए कहा है कि ढाई साल पहले देवेंद्र फडणवीस ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। आज मैंने उन्हें समर्थन दे दिया है, मेरी दुविधा दूर हो गई है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि हम राज्य में सरकार चलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। पार्टी से संबंधित गतिविधियों को चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे संभालेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले अजित पवार :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मैं दिल्ली में किसी से मिलने नहीं गया था, लेकिन चैनल वालों ने चलाया कि अमित शाह मुझसे नहीं मिले। जबकि मेरी पत्नी को वहां बंगला अलॉट हुआ है। वो काम के लिये और इसके अलावा मुझे अपने वकीलों से भी मिलना था। मुंबई की तुलना में दिल्ली में थोड़ा आराम मिलता है।’ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा, “आज वे (देवेंद्र फडणवीस) भाजपा के विधायक दल के नेता चुने गए हैं और वे मुख्यमंत्री भी बनने जा रहे हैं। यह उनकी हैट्रिक है, हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार तीनों बैठे हुये थे। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी तो अजित पवार ने कहा कि शिंदे का फैसला क्या होगा, इसके लिए आप लोग इंतजार करें, लेकिन मैं कल शपथ लेने वाला हूं। मैं रुकने वाला नहीं हूं। इस पर शिंदे ने चुटकी वाले अंदाज में कहा, ‘दादा को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीँ दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि ढाई साल में महायुति ने और हमारी टीम ने जो काम किया है, वह उल्लेखनीय है। उसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इसकी हमें बहुत खुशी है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



